Search

 
 
 

AG ने आय-व्यय के ऑनलाइन वेरीफिकेशन के लिए वित्त सचिव को दिया 16 जून तक का समय

 
Ranchi: महालेखाकार (AG) ने झारखंड सरकार के ऑनलाइन लेखा कार्य (2021-22) के वेरीफिकेशन को संतोषजनक नहीं पाया है. महालेखाकार कार्यालय के अपर सचिव चंद्रमौली सिंह ने वित्त सचिव अजय कुमार को 16 जून तक सत्यापन के सारे काम पूरे करने को कहा है. AG ने कहा कि अगर 16 जून तक शत-प्रतिशत ऑनलाइन सत्यापन का काम पूरा नहीं हुआ तो यह मान लिया जाएगा कि महालेखाकार ने वेरीफिकेशन का जो काम अपने स्तर से किया है वह पूरी तरह सही है. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-rcp-vented-anger-over-rajya-sabha-ticket-cut-said-this-on-lalan-singh/">बिहारः

राज्यसभा टिकट कटने पर RCP के तेवर गर्म, ललन सिंह पर बरसे

180 में सिर्फ 64 नियंत्री पदाधिकारियों ने किया आंशिक पुर्नमिलान

गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष के आखिर में आय-व्यय का वेरीफिकेशन कराने का नियम है. फरवरी 22 तक झारखंड सरकार का लेखा एजी ऑफिस से बंद किया जा चुका है. इसके सत्यापन के लिए सरकार की तरफ से ऑनलाइन आंकड़े उपलब्ध कराये गये, लेकिन सरकार के 180 में से 64 नियंत्री पदाधिकारियों के द्वारा आंशिक रूप से इसका पुर्नमिलान किया गया है. इसे भी पढ़ें-गैंगस्टर">https://lagatar.in/gangster-aman-sau-appeals-to-the-court-giridih-jail-superintendent-is-torturing/">गैंगस्टर

अमन साव की कोर्ट से गुहार: गिरिडीह जेल सुपरिटेंडेंट प्रताड़ित कर रहे, बिना इजाजत दूसरे राज्यों में पेश करवा रहे

ऑनलाइन आंकड़े उपलब्ध कराने में पदाधिकारी नहीं ले रहे रूचि

राज्य सरकार के अधिकांश निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी ने एजी को ऑनलाइन आंकड़े उपलब्ध कराने के काम किसी तरह की रूचि नहीं ली है. वहीं 100 में 27 नियंत्री पदाधिकारी ने ही आय संबंधित वेरीफिकेशन किया है, जिसके कारण एजी को आय-व्यय के वास्तविक सत्यापन करने में दिक्कत हो रही है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही