Search

 
 
 

आज सदन के पटल पर रखी जायेगी एजी की रिपोर्ट, 3 विधेयक भी होंगे पेश

 
Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन सदन के पटल में महालेखा परीक्षक (एजी) की रिपोर्ट पेश होगी. साथ ही कौशल विद्या उद्यमिता, डिजिटल एवं स्किल विश्वविद्यालय विधेयक 2022,  अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय विधेयक 2022,  झारखंड उत्पाद (संशोधन) विधेयक 2022 भी पेश किया जायेगा. वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव एजी की रिपोर्ट विधानसभा में रखेंगे. यह यह रिपोर्ट सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों सहित सामान्य, सामाजिक, आर्थिक एवं राजस्व प्रक्षेत्रों का लेखा परीक्षा प्रतिवेदन होगा. इसके अलावा 21 मार्च 2020 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक का झारखंड में ग्रामीण विद्युतीकरण योजनाओं के कार्यान्वयन प्रतिवेदन को भी सभा पटल पर रखा जायेगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही