Search

 
 
 

निगम के आदेश के खिलाफ अटल वेंडर मार्केट के 372 दुकानदार दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे, निगम की टीम पहुंची

 
Ranchi : रांची नगर निगम के आदेश के विरोध में लगातार दूसरे दिन कचहरी रोड स्थित अटल स्मृति वेंडर मार्केट के 372 दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी. दुकानदार नगर निगम के आदेश के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. एक्स्टरनल लाइट और दुकान में सामान टांगने के लिए लगाये गये अतिरिक्त हूक हटाने को लेकर निगम ने नोटिस चिपकाया था. निगम का कहना है कि इससे वहां लगे सीसीटीवी से निगरानी में परेशानी होती है. इससे सुरक्षा व्यवस्था में बाधा आती है. इसीके विरोध में यहां के दुकानदार बेमियादी हड़ताल पर चले गये हैं. इस बीच शुक्रवार को निगम की टीम जायजा लेने वेंडर मार्केट पहुंची.

सिटी मैनेजर ने वेंडर मार्केट जाकर स्थिति का जायजा लिया

अपर नगर आयुक्त ने 10 जून को वेंडर मार्केट का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें उन्होंने दुकानदारों को एक्स्टरनल लाइट और दुकान में लगाये गये अतिरक्त उपकरण को हटाने का निर्देश दिया था. हड़ताल पर जाने के बाद शुक्रवार को निगम की तरफ से सिटी मैनेजर वेंडर मार्केट पहुंचे और जायजा लिया. सिटी मैनेजर ने  वेंडरों से कहा है कि उनकी जो भी मांगे हैं, लिखित में दें. वहीं दुकानदारों के आग्रह पर उप महापौर संजीव विजयवर्गीय शनिवार को वेंडर मार्केट पहुंच सकते हैं. बताते चलें कि 3 साल पहले फुटपाथ दुकानदारों को बसाने के लिए अटल स्मृति वेंडर मार्केट में दुकानें आवंटित की गई थी. इसे भी पढ़ें – चतरा:">https://lagatar.in/chatra-police-arrested-tspc-naxalite-cylinder-bomb-recovered/">चतरा:

पुलिस ने TSPC नक्सली को किया गिरफ्तार, सिलेंडर बम बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही