Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अग्रवाल बंधु हत्याकांड : लोकेश चौधरी समेत अन्य आरोपियों के बयान दर्ज

Ranchi : अग्रवाल बंधु हत्याकांड के प्रमुख आरोपी लोकेश चौधरी का बयान कोर्ट के समक्ष दर्ज हुआ. लोकेश चौधरी को शनिवार को अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत में पेश किया गया. इस दौरान केस से जुड़े अन्य अभियुक्तों लोकेश के बॉडीगार्ड सुनील कुमार सिंह, धर्मेंद्र तिवारी और चालक शंकर के भी बयान दर्ज हुए. उल्लेखनीय है कि हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की हत्या गोली मार कर की गयी थी. पुलिस के मुताबिक, दोनों व्यवसायी बैग में मोटी रकम लेकर लोकेश को पहुंचाने गये थे. लेकिन लोकेश और एमके सिंह ने पहले से रुपये हड़पने की योजना तैयार कर रखी थी. योजना के तहत ही एमके सिंह ने लोकेश चौधरी के बॉडीगार्ड धर्मेंद्र तिवारी के साथ खुद को आइबी का अधिकारी बताते हुए लोकेश चौधरी के ऑफिस में रेड किया और दोनों व्यवसायियों के रुपये जब्त कर लिये. इस संबंध में अरगोड़ा थाना के प्राथमिकी दर्ज हुई है.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-tanker-explodes-in-welding-garage-one-youth-dead-two-in-critical-condition/">रांची

: वेल्डिंग गैराज में टैंकर फटा,एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही