Search

 
 
 

अग्रवाल समाज ने सजाया दादी का दरबार, ललिता अग्रवाल बनी मारवाड़ी महिला समिति नगर शाखा की अध्‍यक्ष

 
Bokaro : जनवृत-1 स्थित अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज बोकारो एवं मारवाड़ी महिला समिति, बोकारो इस्पात नगर शाखा द्वारा श्री श्री रानी सती दादी जी का भव्य मंगल पाठ आयोजित किया गया. जिसमें 200 से अधिक महिलाओं ने साथ बैठकर दादी का पाठ किया एवं दादी के चरणों में स‍िर झुकाकर आशीर्वाद लिया. पूरे कार्यक्रम का संचालन एवं पाठ जयकी मीणा अग्रवाल ने संभाली. अग्रवाल समाज बोकारो एवं मारवाड़ी महिला समिति, बोकारो इस्पात नगर शाखा की जुगलबंदी ने कार्यक्रम से व्यस्त होने के उपरांत भी अपनी देश भक्ति भाव का परिचय देते हुए संजीव कुमार को बीते 15 अगस्त को 3.5 कि.मी लम्बा तिरंगा यात्रा न‍िकालने के ल‍िए "सम्मान चिन्ह" से सम्मानित किया. वहीं दूसरी ओर बोकारो के रक्त वीर कहे जाने वाले हरिवंश सिंह सलूजा" को अनगिनत रक्तदान करवाने एवं लोगों के प्राण बचाने में सहयोग के उपलक्ष्‍य में "सम्मान चिन्ह" से सम्मानित किया. बता दें क‍ि बीते 15 अगस्त को ही अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मलेन, झारखण्ड प्रांतीय द्वारा मारवाड़ी महिला समिति, बोकारो इस्पात नगर शाखा का गठन किया गया. ललिता अग्रवाल को अध्यक्ष, इंदु अग्रवाल और मीतू रुंगटा को सचिव और कोषाध्यक्ष चुना गया. इसे भी पढ़ें : ब‍िहार">https://lagatar.in/dsp-made-directly-from-babli-constable-of-bihar-must-read-success-story/">ब‍िहार

की बबली कांस्‍टेबल से सीधे बनी DSP, जरूर पढ़ें सफलता की कहानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही