Search

 
 
 

विश्व पर्यावरण दिवस पर अघोर पथ नागरिक मंच ने वृक्षारोपण किया

 
Ranchi :  विश्व में आज पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है. यह हर साल 5 जून को मनाया जाता है. अघोर पथ नागरिक मंच ने भी वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया. अघोर पथ मोहल्ले वालों ने पीपल, मोहगनी, कोईनार, गुलमोहर और कंडेल के पोधे लगाये.  मंच ने चीनी मिट्टी कारखाना में पीपल का पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया. पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस वर्ष वर्षा ऋतु में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विक्रम शाहदेव, ब्रिज नंदन प्रसाद, राजेश शाहू, राजू गुप्ता, मनोज ओराव, नागदमनी शाहदेव, अमित कश्यप, मोहल्ले व आंचल शिशु आश्रम के बच्चों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/352d206b-1387-4b64-afb5-3d35369c26c8.jpeg"

alt="" width="900" height="1600" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही