Search

 
 
 

अवकाश तालिका में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन : उर्दू शिक्षक संघ

 
Ranchi: झारखंड राज्य ऊर्दू शिक्षक संघ पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई के बैनर तले झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से आये उर्दू शिक्षक-शिक्षिकाओं का मिलन समारोह सह परिचय कार्यक्रम शनिवार को पंप हाउस पिकनिक स्पॉट चक्रधरपुर में हुआ. संघ के केंद्रीय महासचिव अमीन अहमद के नेतृत्व में कार्यक्रम का हुआ. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उर्दू विद्यालयों एवं शिक्षकों के साथ भेदभाव कर रही है. कहने को झारखंड में सेकुलर सरकार है, लेकिन शिक्षा विभाग को चलाने वाले अधिकारी उर्दू विद्यालयों एवं शिक्षकों के हित में सोच नहीं रखते हैं. कहा कि यही कारण है कि 2024 में उर्दू विद्यालयों में नौ छुट्टियां कम कर दी गई थी और 2025 में जारी एकीकृत अवकाश तालिका में भी आठ छुटियां शुक्रवार को दे दी गई है, जबकि शुक्रवार को उर्दू विद्यालय बंद रहते हैं. उन्होंने कहा कि हमारा संघ इसका विरोध कर रहा है. यदि एकीकृत अवकाश तालिका में संशोधन नहीं होता है तो हम पूरे राज्य में आंदोलन चलाएंगे.

शिक्षा मंत्री से अवकाश तालिका में संशोधन का आग्रहः अमीन

संघ के केंद्रीय महासचिव अमीन अहमन ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के उस बयान का स्वागत किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि बंद पड़े सभी विद्यालयों को फिर से खोला जायेगा. उन्होंने शिक्षा मंत्री से अपील किया रिक्त पड़े उर्दू शिक्षकों के पद में भी नियुक्ति का आदेश दे और अवकाश तालिका में संशोधन के लिए सरकार द्वारा हस्तक्षेप किए जाने की जरुरत है. मिलन समारोह में नवगठित पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई के पदधारियों व सदस्यों का परिचय कराया कर अभिनंदन किया गया. एकीकृत अवकाश तालिका का विरोध करने का निर्णय लिया गया. स्थानीय अवकाश के पर्व-त्योहार और तिथि का निर्धारण कर उपायुक्त व डीएसई को सूचित किया जायेगा. सभी ग्रेडों की प्रोन्नति दिए जाने की अपील विभाग से की गई. इस दौरान बैलून फोर एवं गीत-संगीत मुकाबला का आयोजन किया गया, जिसके विजेता पुरस्कृत हुए. मौके पर केंद्रीय कमेटी की ओर से रांची से केंद्रीय महासचिव अमीन अहमद, मकसूद ज़फर हादी व मो फखरूद्दीन, जमशेदपुर से साबिर अहमद, सरायकेला-खरसावां से गुलाम अहमद, लोहरदगा से एनामुल हक, तौहिद आलम, शहादत हुसैन, गुमला से शहजाद अनवर व सरवर आलम तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला से शकील अहमद, सोहैल अहमद, जावेद आलम, मोजाहिद हुसैन, मो जाहिद रेयाज, अहमद जमाल, वसी अखतर, शारिक अहमद, बैरम खान, इरशाद अली, शमशेर आलम, मुजाहिद हुसैन, फिरोज अखतर, महफुजुर्रहमान, अनीस जमाल, हाजी जहांगीर आलम, नईम अख्तर, खुर्शीद आलम मौजूद थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही