Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मांग पूरी नहीं होने पर किया जाएगा आंदोलन : जानकी यादव

Koderma : पूर्व मध्य रेल धनबाद मंडल के शर्माटांड स्टेशन के उत्तरी और दक्षिणी दिशा में नई रेल निर्माण परियोजना से मानव व पशु को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. इसको लेकर 15 फीट का रास्ता उपलब्ध कराने के संबंध में पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंडल प्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे धनबाद तथा स्टेशन प्रबंधक शर्माटांड को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में लिखा कि कई बार लिखित आवेदन देने के बावजूद भी समस्या का निदान नहीं हो सका. शर्माटांड स्टेशन के उत्तरी एवं दक्षिणी दिशा में शर्माटांड गांव है, इसके समीप रेलवे पानी टंकी से लेकर शर्माटांड बाजार तक आने-जाने का रास्ता को बंद कर दिया है. जबकि उसी दिशा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का निर्माण कर लोगों के आवागमन की सुविधा सरकार द्वारा दी गई है. परंतु उक्त स्थान से रेलवे की जमीन भू-नक्शा में एल आकार का बना हुआ है. ऐसी परिस्थिति में आम आवाम एवं ग्रामीण जनता एवं जानवरों का उक्त घेराबंदी के कारण आवागमन बंद हो गया. 15 फीट रास्ता निर्माण किए जाने को लेकर कई लोगों ने एक साथ आवाज उठाने का काम किया. मौके पर मुखिया सविता देवी, पूर्व मुखिया श्याम सुंदर यादव, सुरेश प्रसाद यादव, अनिल कुमार यादव, बबीता देवी, सुभाष यादव, दशरथ यादव, राजेश यादव, राम लक्ष्मण यादव ,रामचंद्र यादव, गोविंद राणा, संदीप राणा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : शर्मनाक">https://lagatar.in/embarrassing-girls-head-shaved-in-palamu-first-paraded-in-the-whole-village-then-left-in-the-forest/">शर्मनाक

: पलामू में लड़की का सिर मुड़वाकर पहले पूरे गांव में घुमाया, फिर जंगल में छोड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही