Search

 
 
 

केंद्र की नीतियों के खिलाफ झारखंड में तेज होगा आंदोलन- भाकपा माले

 
Ranchi: भाकपा माले झारखंड राज्य कमिटी की बैठक रविवार को विधायक क्लब धुर्वा रांची में हुई. बैठक में देश और राज्य की ताजा राजनितिक परिस्थिति और पार्टी महाधिवेशन के कार्यभार को राज्य में लागू करने के विषय पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सभी जिलों के राज्य कमिटी सदस्यों ने भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा की भाजपा की विनाशकारी नीतियों के खिलाफ पार्टी झारखंड में भी आन्दोलन तेज करेगी. भाजपा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्ट्राचार और कालाधन जैसे जन सवालों पर पूरी तरह तरह मौन है. वहीं दूसरी ओर स्थानीयता और नियोजन नीति के सवाल पर झरखंडी जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है. आज स्थानीयता और नियोजन नीति के मामले में जो भी अव्यवस्था दिख रही है. इसके लिए झारखंड में भाजपा की लंबे समय तक चली सरकार जिम्मेदार है. अगर भाजपा नीत सरकार अपने शासन काल में झारखंडी जनता के बुनियादी सवालों को हल कर ली होती तो आज भाजपा विपक्ष में नही बल्कि सरकार में होती. भाकपा माले देश की विपक्षी राजनीति को एकजुट करने में अपने महाधिवेशन से ही शुरुआत कर दी है. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribaghs-historical-98-year-old-ram-navami-will-be-given-the-form-of-a-book/">हजारीबाग

की ऐतिहासिक 98 साल पुरानी रामनवमी को दिया जाएगा पुस्तक का रूप
बैठक में पोलित ब्यूरो के सदस्य जनार्दन प्रसाद, पार्टी विधायक विनोद सिंह, केंद्रीय कमिटी सदस्य शुभेंदु सेन, गीता मंडल, के अलावे राज्य कमिटी सदस्य देवकी नंदन बेदिया, भुवनेश्वर केवट, उस्मान अंसारी, बी एन सिंह, सुषमा मेहता, कालीचरण मेहता, किशोरी अग्रवाल, कृष्णा सिंह, परमेश्वर महतो, रविन्द्र भुइयां, कार्तिक हाड़ी, सहदेव यादव, राजेश यादव, भुनेश्वर बेदिया, अनीता देवी, दिव्या भगत, जयंती चौधरी गोतम मुंडा, जगमोहन महतो आदि मुख्यरूप से शामिल हुए. [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही