Search

रामगढ़ प्रेस क्लब का एजीएम 28 अप्रैल को, आयोजन समिति का गठन

एजीएम को सफल बनाने के लिए एक आयोजन समिति का गठन Ramgarh: प्रेस क्लब रामगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को संपन्न हुई. प्रेस क्लब के सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की, जबकि इसका संचालन सचिव योगेंद्र सिंन्हा ने किया. बैठक में आय-व्यय, सदस्यता शुल्क सहित कई एजेंडा पर चर्चा की गयी. वहीं पीसीआर का आगामी 28 अप्रैल को एजीएम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. एजीएम को सफल बनाने के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया. इसमें कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्यों के साथ रामगढ़ से संजय शुक्ला, प्रदीप राज बबलू, सौरभ सिंह, दिलीप सिंह, अंकित जायसवाल, अनिल विश्वकर्मा, पंकज सोनी, आशीष सिंह, शंकर देवधरिया, कुजू से अमरजीत, राकेश रोशन विक्की, सुरेंद्र सिंह भाटिया, मांडू से संजय मंडल, घाटों से स्वामी नंदन, गिद्दी से रंजीत सिंह, श्याम ठाकुर, भुरकुंडा से राजकुमार सिंह, पतरातू से राजीव रंजन, बरकाकाना से जाकिर हुसैन, गोपाल गिरी, विक्रांत कुशवाहा, दुल्मी से श्रीकांत महतो, अंजनी जायसवाल, रजरप्पा से सुरेंद्र कुमार, राजेश पांडे, गोला से मनोज मिश्रा, जितेंद्र कुमार, सिरका से पंकज सिंह, कृष्ण कुमार को अपने-अपने क्षेत्र के सभी सदस्यों से संपर्क कर उन्हें एजीएम में शामिल कराने की जिम्मेदारी दी गई. साथ ही हर 2 दिन में शाम 7:00 बजे उपरोक्त सभी के अलावा पीसीआर से जुड़े अन्य सभी साथियों से कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देने की अपील की गई. बैठक में संयुक्त सचिव दीपक प्रसाद, कोषाध्यक्ष तरुण बागी, कार्यकारिणी सदस्य देवांशु शेखर मिश्रा, दुर्वेज आलम, मोहम्मद वालीउल्लाह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-election-rally-in-balod-district-of-kanker-priyanka-gandhi-said-bjp-is-plotting-to-change-the-constitution/">छत्तीसगढ़

: कांकेर के बालोद जिले में चुनावी रैली, प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा संविधान बदलने की साजिश रच रही
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp