Search

 
 
 

सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड की एजीएम संपन्न, सत्र 2024-2028 के लिए नयी कमिटी गठित

 
Ranchi :  सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड की चुनावी वार्षिक आम सभा सोमवार को रांची में संपन्न हुई. इस बैठक में सत्र 2024-2028 के लिए नयी कमिटी का गठन किया गया. इस अवसर पर तपेश्वर नाथ मिश्रा (रिटर्निंग ऑफिसर) और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के पर्यवेक्षक के रूप में रितेश रंजन झा मौजूद थे. सांसद दीपक प्रकाश ने सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड की आमसभा में सभी जिलों से आये सदस्यों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि मुझे एक ऐसे खेल के विकास करने की जिम्मेदारी दी गयी है, जिससे आम लोग परिचित नहीं है. यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसे हम सभी को मिलजुलकर पूरा करना है. उन्होंने कहा कि सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि यह खेल जन-जन तक पहुंचे.

सत्र 2024-28 के लिए कमिटी के सदस्य

  • - प्रेसिडेंट - दीपक प्रकाश (राज्यसभा सांसद)
  • - चेयरमैन - कुमुद प्रसाद साहू
  • - वाइस चेयरमैन - प्रियदर्शी अमर
  • - वाइस प्रेसिडेंट - प्रदीप खन्ना, अजित कुमार, मनोज कुमार साहू और मनोज कुमार महतो
  • - एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट - मिथलेश साहू, राजकुमार जैन, देव रत्न चौधरी
  • - सेक्रेटरी - उदय साहू
  • - जॉइंट सेक्रेटरी - प्रकाश गोप
  • -  ट्रेजरर - शिवेंद्र नाथ दुबे
  • -  एग्जीक्यूटिव मेंबर - उमा रानी पालित, मनोज कुमार गुप्ता, वाहिद अली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही