Search

 
 
 

वीरता की परंपरा को अपमानित और कलंकित करने वाली योजना है अग्निपथ : सूबेदार यादव

 
Ranchi : सूबेदार एचएन यादव ने कहा कि मोदी सरकार की अग्निपथ योजना भारतीय सेना के वीरों और वीरता की परंपरा को अपमानित और कलंकित करने वाली योजना है. देश की सरहदों के रखवालो को दो फाड़ करने वाली योजना अग्निवीर को बंद करना चाहिए. अग्निपथ योजना को देश की सुरक्षा प्रणाली के लिए दीमक से भी ज्यादा खतरनाक है. सूबेदार यादव रविवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे. प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी पूर्व सैनिक विभाग के तत्वावधान में किया गया था.

मोदी सरकार देश की सुरक्षा के साथ कर रही खिलवाड़

यादव ने कहा कि मोदी सरकार देश की सुरक्षा प्रणाली के साथ खिलवाड़ कर रही है. अग्निपथ भारत के वीरों के अपमान की योजना है. उन्होंने अग्निवीरों को नियमित सैनिकों की तरह ही सम्मान दिए जाने की मांग की. कहा कि अग्निवीरों के शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है. देश के युवा अग्निवीर के रूप में अपनी शहादत दे रहे हैं अग्निवीरों को सेवा के समय न ग्रेच्युटी ना अन्य सैन्य सुविधाएं और शहादत में परिवार को पेंशन तक नहीं है. अग्निपथ योजना का पहला बैच पिछले साल जून में आया था उसके बाद अब तक चार अग्निवीर शहीद हो चुके हैं.

देश के युवाओं के लिए हितकारी नहीं

अग्निपथ योजना देश और देश के युवाओं के लिए हितकारी नहीं है. इसके जरिए मोदी सरकार ने देश के सैनिकों को दो हिस्सों में बांटने का काम किया है जिसमें एक नियमित सैनिक है तो दूसरा अग्निवीर. आर्मी ने पॉलिसी लेटर को चेंज करते हुए बताया है कि अग्निवीरों को संवेदनशील और बेहद कठिन परिस्थितियों वाले इलाको में तैनात नहीं किया जा सकता. तो सबसे महत्वपूर्ण सवाल ये उठता है कि क्या इन पाबंदियों के साथ हम देश की सरहदों को महफूज रख पाएंगे? क्या अग्निवीर आधी अधूरी ट्रेनिंग और बिना किसी युद्धाभ्यास के देश की सुरक्षा को ठीक ढंग से अंजाम दे पाएंगे? राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व सैनिकों से मिल रहे हैं ,देश के नागरिकों से बात कर रहे हैं,और हर जगह एक ही सुर मे एक ही जवाब मिल रहा है कि अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा प्रणाली के लिए कतई ठीक नहीं है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही