NewDelhi : अग्निपथ योजना के विरोध में देश के कई हिस्सों में सेना में जाने के इच्छुक युवा आक्रोशित और हिंसक हो गये हैं. इस मामले में अब एक नयी खबर सामने आ रही है. उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों में अग्निपथ का विरोध और इसके खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के दौरान हुई आगजनी के मामले में कोचिंग कनेक्शन सामने आया है. खबर है कि यूपी के अलीगढ़, मध्य प्रदेश के ग्वालियर, राजस्थान के सीकर और बिहार के मसौढ़ी में पुलिस ने कई कोचिंग संचालकों को हिरासत में लिया है. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/jharkhand-ranchi-mla-saryu-rais-allegation-prem-prakash-was-saved-by-raghuvar-das-four-years-ago-in-the-embezzlement-case-of-7-crores/">विधायक
सरयू राय का आरोप : प्रेम प्रकाश को 7 करोड़ के गबन मामले में चार साल पहले रघुवर दास ने बचाया था
योजना के खिलाफ कांग्रेस का दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर आज सत्याग्रह
सरयू राय का आरोप : प्रेम प्रकाश को 7 करोड़ के गबन मामले में चार साल पहले रघुवर दास ने बचाया था
मसौढ़ी हिंसा में दो कोचिंग संस्थानों का नाम सामने आया
बिहार के मसौढ़ी में प्रदर्शनकारियों ने एक रेलवे स्टेशन को आग लगा दी थी और जीआरपी के जवानों को बंधक बना लिया था. प्रदर्शनकारियों ने दो चारपहिया और छह दोपहिया वाहनों में आग लगा दी थी. पटना के जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि अब तक 61 लोगों को को गिरफ्तार किया गया है. उनका कहना था कि मसौढ़ी के दो कोचिंग संस्थानों ने लोगों को भड़काया. जिलाधिकारी ने कहा कि इन कोचिंग संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.अलीगढ़ पुलिस ने 35 लोगों को गिरफ्तार किया,नौ कोचिंग संचालक भी शामिल
यूपी के अलीगढ़ में अग्निपथ के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने 35 लोगों को गिरफ्तार किया है. अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार गिरफ्तार किये गये 35 लोगों में नौ कोचिंग संचालक भी शामिल हैं. प्रदर्शन के दौरान हिंसा में इनकी भूमिका के संबंध में जांच की जा रही है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई होगी. प्रदर्शन के दौरान हिंसा के मामले में 80 लोगों को हिरासत में लिया गया था. अलीगढ़ एसएसपी ने कहा कि पुलिस की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी नजर है. इसे भी पढ़ें : अग्निपथ">https://lagatar.in/congress-protests-in-delhi-against-agneepath-scheme-satyagraha-at-jantar-mantar-today/">अग्निपथयोजना के खिलाफ कांग्रेस का दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर आज सत्याग्रह
Leave a Comment