Search

 
 
 

अग्निपथ योजनाः उपद्रवियों पर कार्रवाई, अबतक 620 अरेस्ट, कोचिंग संस्थानों पर 130 FIR

 
Patna: अग्निपथ योजना का बिहार समेत देशभर में विरोध और उपद्रव हो रहा है. इसे लेकर बिहार में अब कार्रवाई शुरू हो गई है. हिंसा भड़काने के आरोप में प्रदेशभर में अबतक 620 युवकों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. साथ ही पटना,जहानाबाद, मसौढ़ी समेत कई शहरों के 130 कोचिंग संस्थानों पर भी प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. इसे पढ़ें- रिम्‍स">https://lagatar.in/application-date-extended-for-the-appointment-of-grade-a-nurses-in-rims-know-who-can-apply/">रिम्‍स

में ग्रेड-ए नर्सों की नियुक्ति के लिए बढ़ाई गई आवेदन की तिथि, जानिये कौन कर सकता है अप्‍लाई

कोचिंग संस्थानों पर हिंसा भड़काने का आरोप

बिहार के पटना, जहानाबाद, मसौढ़ी, भागलपुर समेत कई शहरों के कोचिंग संस्थानों पर छात्रों को भड़काने का आरोप है. साथ ही विरोध को लेकर उन्हे सोशल मीडिया किट भी प्रोवाइड कराये जाने की बात सामने आ रही है. इस मामले में अब प्रशासन लगातार">http://lagatar.in">लगातार

कार्रवाई कर रहा है. इसमें शामिल कोचिंग संस्थानों और आरोपी युवकों पर कार्रवाई की जा रही है. बता दें की अबतक इस मामले में 620 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं कई कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज करायी गई है.

विपक्ष हमलावर

अग्निपथ योजना के विरोध में सत्तारूढ़ बीजेपी पर विपक्षी दल हमलावर हो गए हैं. वे लगातार इस योजना का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि सरकार इस योजना को लागू करने से पहले पुनर्विचार कर ले. इससे देश और युवाओं का भला नहीं हो सकता है. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-summer-camp-of-st-xaviers-school-doranda-concluded-children-learn-the-tricks-of-sports/">रांची

: संत जेवियर स्कूल डोरंडा का समर कैंप सम्पन्न, बच्चों ने सीखे खेलकूद के गुर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही