Search

 
 
 

अग्निपथ योजना : बिहार के 20 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, अलर्ट मोड में पुलिस

 
LagatarDesk : बिहार में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर विरोध-प्रदर्शन कम नहीं हो रहा है. हंगामे के बीच आज यानी 20 जून को कई संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया गया है. भारत बंद के बीच बिहार के 20 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है. यानी इन 20 जिलों में सोमवार रात 12 बजे तक इंटरनेट काम नहीं करेगा. (पढ़े, जमुई">https://lagatar.in/jamui-cheating-in-the-name-of-kaun-banega-crorepati-connection-of-pakistan-and-other-international-gangs-three-criminals-arrested/">जमुई

: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, पाकिस्तान समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय गिरोह का कनेक्शन, तीन अपराधी गिरफ्तार)

इन जिलों में इंटरनेट सेवा रहेगी बंद

बिहार के कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, मधुबनी, जहानाबाद, खगड़िया और शेखपुरा में आज इंटरनेट सेवा बंद रहेगी. मालूम हो कि पहले बिहार के केवल 15 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद की गयी थी. लेकिन शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए 5 और जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगाया गया है. साथ ही 15 जिलों में पहले से लगी रोक को अगले 24 घंटे के लिए और बढ़ा दिया गया है. यानी अब सोमवार तक रात 12 बजे तक 20 जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगी रहेगी.

अबतक 804 उपद्रवियों को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि बिहार में भारी हिंसा और उपद्रव मचाने के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. अब तक कुल 145 एफआईआर दर्ज की गयी. जबकि 804 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है. इसे भी पढ़े : आनंद">https://lagatar.in/anand-mahindras-special-gift-to-agniveers-offered-a-job-in-mahindra-group/">आनंद

महिंद्रा का ‘अग्निवीरों’ को खास तोहफा, महिंद्रा ग्रुप में नौकरी का दिया ऑफर

3 दिनों के उपद्रव के बाद रविवार का दिन रहा शांतिपूर्ण

अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में 3 दिनों तक हुए बवाल और उपद्रव के बाद रविवार का दिन कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा. कल राज्य के किसी भी हिस्से से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की खबर नहीं आयी. हालांकि राज्य सरकार ने पूरे आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर लगाम लगाने के लिए इंटरनेट सेवा को निलंबित रखा है. पुलिस मुख्यालय की ओर से कहा गया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए राज्य में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की विभिन्न जिलों में प्रतिनियुक्ति गयी है. इसे भी पढ़े : Corona">https://lagatar.in/corona-update-number-of-corona-infected-in-jharkhand-108-24-new-patients-found-in-last-24-hours/">Corona

Update : झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 108, पिछले 24 घंटे में मिले 24 नये मरीज   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही