Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अग्निपथ योजना : सेना प्रमुख ने कहा, अगले दो दिन में जारी होगी भर्ती की अधिसूचना

Advertisement
Advertisement
New delhi : अग्निपथ योजना को लेकर देश में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का बड़ा बयान आया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है. अगले दो दिनों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की जाएगी. उसके बाद हमारे सेना भर्ती संगठन पंजीकरण और रैली का एक विस्तृत कार्यक्रम घोषित करेंगे. सेना प्रमुख के अनुसार अगले 2 दिनों के भीतर http://joinindianarmy.nic.in

पर अधिसूचना जारी की जाएगी. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/bihar-facebook-whatsapp-banned-for-two-days-in-12-districts-cant-send-messages/">बिहार

: 12 जिलों में दो दिनों तक फेसबुक-व्हाट्सएप पर प्रतिबंध, नहीं भेज सकेंगे मैसेज

सक्रिय ड्यूटी 2023 के मध्य में शुरू होगी

इस दौरान उन्होंने भर्ती चक्र के लिए उम्र को 21 से 23 वर्ष करने के लिए एकमुश्त छूट देने के सरकार के फैसले के बारे में बताया है. सेना प्रमुख ने कहा कि पहले `अग्निवीर` का प्रशिक्षण दिसंबर 2022 में शुरू होगा, जिसकी सक्रिय ड्यूटी 2023 के मध्य में शुरू होगी. श्री पांडे ने कहा है कि अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना और मजबूत होगी. उन्होंने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने के लिए योजना में शामिल होने की बात कही है. इसे भी पढ़ें-एक">https://lagatar.in/there-may-be-a-ban-on-contesting-elections-on-two-seats-simultaneously-the-election-commission-demanded-amendment-from-the-government/">एक

साथ दो सीट पर चुनाव लड़ने पर लग सकती है रोक, चुनाव आयोग ने सरकार से की संशोधन की मांग

रक्षा मंत्री का युवाओं से योजना का लाभ उठाने का आह्वान

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार सुबह युवाओं से भर्ती की तैयारी करने और इस योजना का लाभ लेने की अपील की. उन्होंने इस योजना को युवाओं के लिये सुनहरा अवसर बताते हुए युवाओं को देश की रक्षा प्रणाली में शामिल होने की बात कही है.इस बीच भारत वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ऊपरी आयु सीमा (भर्ती के लिए) को संशोधित कर 23 वर्ष कर दिया गया है. इससे युवाओं को लाभ होगा. भारतीय वायु सेना के लिए भर्ती प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही