Search

 
 
 

अग्निपथ योजना : विवादों के बीच वायु सेना में भर्ती के लिए आज से रजिस्‍ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

 
LagatarDesk : अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में विवाद चल रहा है. इस बीच भारतीय वायु सेना में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गयी है. ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानी 24 जून 10 बजे से शुरू हो गयी है. जो 5 जुलाई तक चलेगी. वायु सेना में भर्ती होने की इच्छा रखने वाले युवा indianairforce.nic.in">http://indianairforce.nic.in">indianairforce.nic.in

या agnipathvayu.cdac.in">http://agnipathvayu.cdac.in">agnipathvayu.cdac.in

पर जाकर आवेदन दे सकते हैं. आवेदन, चयन और भर्ती की विस्‍तृत जानकारी के लिए उम्‍मीदवार इंडियन एयरफोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in">http://indianairforce.nic.in">indianairforce.nic.in

पर जारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं. (पढ़े, रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-the-accused-admitted-said-targeting-the-police-had-done-stone-pelting-some-people-had-come-from-outside/">रांची

हिंसा मामला : आरोपी ने स्वीकारा, कहा- पुलिस को टारगेट कर किया था पत्थरबाजी, बाहर से आये थे कुछ लोग) [pdfjs-viewer url="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/iaf-agnipath-2022.pdf"

attachment_id="339625" viewer_width=100% viewer_height=800px fullscreen=true download=true print=true]

कौन कर सकता है अप्‍लाई

  1. जनरल ड्यूटी (जीडी) सैनिक की भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वीं पास चाहिए.
  2. अलग-अलग श्रेणियों में 10वीं-12वीं पास युवाओं को मौका दिया जायेगा.
  3. 12वीं या समकक्ष परीक्षा में मैथ्‍स, फीजिक्‍स और अंग्रेजी में न्‍यूनतम 50 प्रतिशत नंबरों के साथ पास या 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्‍लोमा धारक या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
  4. उम्‍मीदवार की आयु 17.5 वर्ष से अधिक और 23 वर्ष से कम होनी चाहिए.
  5. फॉर्म जमा करने के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्‍क जमा करना होगा.

महत्वपूर्ण तारीखें

  1. रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख- 24 जून 2022
  2. रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख- 05 जुलाई 2022
  3. ऑनलाइन एग्जाम - 24 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक
  4. फेज 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख- 10 अगस्त 2022
  5. फेज 2 का आयोजन- 21 अगस्त 2022 से 28 अगस्त 2022 तक
  6. मेडिकल- 29 अगस्त 2022 से 8 नवंबर 2022

इतनी होगी सैलरी

उम्‍मीदवारों की भर्ती 4 वर्षों के लिए की जायेगी. प्रत्‍येक वर्ष सैलरी और भत्ता इस प्रकार मिलेगा.
  1. पहले साल 30,000/- वेतन और भत्ता
  2. दूसरे साल 33,000/- वेतन और भत्ता
  3. तीसरे साल 36,500/- वेतन और भत्ता
  4. चौथे साल 40,000/- वेतन और भत्ता

वेतन का 30 फीसदी सेवा निधि में होगा जमा

वेतन का 30 प्रतिशत हिस्‍सा काटकर सेवा निधि में जमा किया जायेगा. 4 वर्षों में अग्निवीर कुल 10.4 लाख की निधि जमा करेंगे जो ब्‍याज लगाकर 11.71 लाख हो जायेगी. यह निधि आयकर मुक्‍त होगी जो अग्निवीरों की 4 साल की सर्विस के बाद मिलेगी. इस दौरान प्रत्‍येक वर्ष 30 दिनों की छुट्टी भी मिलेगी. इसे भी पढ़े : अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-scheme-appeal-to-the-mosques-of-kanpur-today-muslim-youth-should-also-become-agniveer/">अग्निपथ

योजना : कानपुर की मस्जिदों से आज होगी अपील, मुस्लिम नौजवान भी अग्निवीर बनें [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही