Search

 
 
 

अग्निपथ योजना : युवाओं ने जहानाबाद में बस-ट्रक फूंके, 15 जिलों में इंटरनेट बंद, विपक्ष का बिहार बंद

 
Patna : बिहार में अग्निपथ योजना के खिलाफ पिछले तीन दिनों से प्रदर्शन जारी है. शनिवार सुबह भी युवा सड़कों पर उतरकर  प्रदर्शन कर रहे है. आज सुबह जहानाबाद में युवाओं ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है. जहानाबाद जिले के टेहटा में प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रक और एक बस को आग के हवाले कर दिया है. यह घटना घटना टेहटा आउट पोस्ट के करीब हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी है. पुलिस फोर्स की ओर से प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर हालात को काबू करने के प्रयास किये जा रहे हैं. पढ़ें - विधान">https://lagatar.in/legislative-council-elections-voting-for-30-seats-in-uttar-pradesh-maharashtra-bihar-on-june-20-shiv-senas-resort-politics-mla-shifts-to-luxury-hotel/">विधान

परिषद चुनाव : उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार की 30 सीटों के लिए वोटिंग 20 जून को, शिवसेना की रिजॉर्ट पॉलिटिक्स, विधायक लग्जरी होटल में शिफ्ट
इसे भी पढ़ें - कॉस्मेटिक">https://lagatar.in/cosmetic-company-revlon-goes-bankrupt-mukesh-ambani-can-bet-in-beauty-sector/">कॉस्मेटिक

कंपनी Revlon हुई दिवालिया, मुकेश अंबानी लगा सकते हैं ब्यूटी सेक्टर में दांव

पिछले तीन दिनों से कर रहे उग्र प्रदर्शन

बिहार में हो रहे उग्र प्रदर्शन को देखते हुए बिहार सरकार ने 15 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है. इंटरनेट सेवा 19 जून तक बंद रहेगा. बता दें कि पिछले तीन दिनों से बिहार के कई जिलों में युवा प्रदर्शन कर रहे है. तीन दिन में कई वाहनों में आग लगा दी गई है साथ ही ट्रेनों में भी आगजनी की गई है. इसे भी पढ़ें - कॉस्मेटिक">https://lagatar.in/cosmetic-company-revlon-goes-bankrupt-mukesh-ambani-can-bet-in-beauty-sector/">कॉस्मेटिक

कंपनी Revlon हुई दिवालिया, मुकेश अंबानी लगा सकते हैं ब्यूटी सेक्टर में दांव

10 कंपनियों को शांति व्यवस्था बहाल करने की जिम्मेदारी

अग्निपथ योजना के विरोध में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच कई छात्र संगठनों ने आज बिहार बंद का आह्वान किया है. छात्र संगठनों के बिहार बंद में विपक्ष ने भी समर्थन किया है. राजद के नेतृत्व में महागठबंधन समेत कई विपक्षी दलों के साथ-साथ विभिन्न छात्र यूनियन की तरफ से बिहार बंद का आह्वान किया गया है. बंद को देखते हुए पुलिस मुख्यालय की तरफ से एहतियाती कदम उठाये जा रहे है. ADG लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह के मुताबिक पुलिस मुख्यालय ने पटना समेत दूसरे जिलों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की है. एडीजी संजय सिंह ने बताया कि पैरामिलिट्री की तीन फोर्स की तैनाती करते हुए CRPF, RAF और SSB की कुल 10 कंपनियों को शांति व्यवस्था बहाल करने की जिम्मेदारी दी गई है. तैनात की गई अर्धसैनिक बलों में RAF की एक कंपनी, CRPF की तीन कंपनी और SSB की छह कंपनियां शामिल हैं. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-brother-and-sister-murdered-in-love-affair-mother-seriously-injured/">रांची

: प्रेम प्रसंग में भाई- बहन की हत्या, मां गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी

प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन में आग लगा दी है

बता दें कि बिहार में बुधवार से ही युवाओं की प्रदर्शन जा रही है. अब युवा उग्र प्रदर्शन कर रहे है. शुक्रवार को बिहार के लखीसराय और आरा जिले के कुल्हड़िया स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन में आग लगा दी थी. प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशनों पर भी तोड़फोड़ की थी. नालंदा जिले के इस्लामपुर स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने मगध एक्सप्रेस की चार बोगियां फूंक दी थीं और पथराव भी किया था. इसे भी पढ़ें - कोरोना">https://lagatar.in/jharkhand-corona-update-15-new-patients-found-in-24-hours-82-active-patients/">कोरोना

अपडेट : झारखंड में 24 घंटे में मिले 15 नये मरीज, सक्रिय मरीजों की संख्या 82 [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही