Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अग्निपथ योजना : युवा बीच में ही छोड़ रहे ट्रेनिंग! मोदी सरकार पर बरसी कांग्रेस

Advertisement
Advertisement
 New Delhi : कांग्रेस ने रविवार को सैन्य भर्ती योजना अग्निपथ को लेकर भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने देश की सेवा करने के युवाओं के सपने को चकनाचूर कर दिया है. युवाओं के मन में आशंकाएं पैदा कर दी हैं. बता दें कि मीडिया में आयी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल होने वाले कई युवा बीच में ही प्रशिक्षण छोड़ रहे हैं.                नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

अग्निपथ योजना की बुनियाद ही गलत है

इस खबर के बाद कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर हो गयी है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, पहले सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना युवाओं का सपना होता था. युवाओं के देश सेवा के संकल्प की इज्जत करते हुए उन्हें बेहतर सुविधाएं और नौकरी की सुरक्षा दी जाती थी. उन्होंने कहा, अग्निपथ योजना की बुनियाद ही गलत है. इसने युवाओं के देश सेवा के सपनों को तोड़ दिया है और तरह-तरह की आशंकाएं पैदा की हैं. नतीजा सामने है. जान लें कि अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को चार साल की सेवा के लिए सशस्त्र बलों में भर्ती किये जाने का प्रावधान है. इस योजना में 25 प्रतिशत अग्निवीरों को आगे सेना की पूर्णकालिक सेवा में रखे जाने की व्यवस्था है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही