Search

 
 
 

धनबाद में Agnipath विरोध ने तूल पकड़ा, आक्रोश मार्च और पुतला दहन

 
Dhanbad : सेना बहाली में अग्निपथ योजना के विरोध ने धनबाद में तूल पकड़ लिया है. एक तरफ 18 जून को लगातार दूसरे दिन जहां हजारों युवा सड़क पर उतरे, वहीं जनवादी नौजवान सभा ने रणधीर वर्मा चौक पर मोदी सरकार का पुतला फूंका. शनिवार, 18 जून को सैकड़ों की संख्या में छात्र-युवा पुटकी से पैदल मार्च कर केंदुआ, गोधर होते हुए बैंक मोड़ पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान सड़क जाम हो गया. सैकड़ों की संख्या में पुलिस भी वहां थी. 10- 15 मिनट नारा लगाने के बाद युवा शांतिपूर्वक लौट गए. इससे पहले रास्ते में कई जगह टायर जलाए. पुटकी से पुलिस वाले साथ-साथ चल रहे थे. बैंक मोड पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर, मुख्यालय डीएसपी, बैक मोड थाना प्रभारी और विशेष सुरक्षा बल के जवान थे.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/dyfe-300x163.jpg"

alt="" width="300" height="163" /> DYFI ने किया मोदी सरकार का पुतला दहन 

इधर, रणधीर वर्मा चौक पर भारत की जनवादी नौजवान सभा ( DYFI ) की जिला कमिटी के सचिव नौसाद अंसारी के नेतृत्व में मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया. इस दौरान केंद्र के खिलाफ नारे लगाए गए. पुतला दहन में शामिल DYFI के प्रदेश सचिव संतोष कुमार चौधरी ने मीडिया से कहा कि अग्निपथ योजना सरकार की विफलता दर्शाती है. उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने हर वर्ष दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया था, वह नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि कोरोना काल के वक्त सेना की तैयारी करने वाले नौजवानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. अब जब सेना में बहाली निकलने का वक्त आया, तो केंद्र सरकार ने संविदा के आधार पर बहाली निकाल दी. यह भी पढ़ें : मामा">https://lagatar.in/dhanbad-mama-went-abroad-and-gave-heart-to-maternal-uncle-married-nephew/">मामा

गया परदेस तो मामी को दिल दे बैठा शादीशुदा भांजा [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही