Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Agnipath recruitment : वायुसेना की वेबसाइट पर भर्ती की डिटेल जारी, क्या क्या मिलेगा, जानिए

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती एयर फोर्स एक्ट 1950 के तहत चार साल के लिए होगी. वायुसेना में अग्निवीरों का एक अलग रैंक होगा. यह मौजूदा रैंक से अलग होगा. अग्निवीरों को अग्निपथ स्कीम की सभी शर्तों को मानना होगा. जिन अग्निवीरों की वायुसेना में नियुक्ति के समय उम्र 18 साल से कम होगी उन्हें अपने माता-पिता या अभिभावक से अपने नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर करवाना होगा. चार साल की सेवा के बाद 25 फीसदी अग्निवीरों को रेगुलर कैडर में लिया जायेगा. इन 25 फीसदी अग्निवीरों की नियुक्ति सेवा काल में उनके सर्विस के परफॉर्मेंस के आधार पर की जायेगी. इसे भी पढ़ें : हिंसा">https://lagatar.in/agneepath-of-violence-many-coaching-operators-in-uttar-pradesh-bihar-madhya-pradesh-rajasthan-detained-accused-of-inciting-youth/">हिंसा

का अग्निपथ : उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान के कई कोचिंग संचालक हिरासत में, युवाओं को भड़काने का आरोप

अग्निवीरों को सैलरी के साथ हार्डशिप एलाउंस, यूनीफार्म एलाउंस, कैंटीन सुविधा और मेडिकल सुविधा भी मिलेगी

वायुसेना ने अग्निवीरों की भर्ती के लिए अपनी वेबसाइट पर डिटेल जानकारी जारी कर दी है. इस डिटेल के अनुसार चार साल की सेवा के दौरान अग्निवीरों की वायुसेना की ओर से कई सुविधाएं मिलेंगी, जो स्थायी वायुसैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं के अनुसार ही होगी. वेबसाइट पर अपलोड की जानकारी के अनुसार अग्निवीरों को सैलरी के साथ हार्डशिप एलाउंस, यूनीफार्म एलाउंस, कैंटीन सुविधा और मेडिकल सुविधा भी मिलेगी. ये सुविधाएं एक रेगुलर सैनिक को मिलती हैं. अग्निवीरों को अपने सेवा काल में ट्रैवल एलाउंस भी मिलेगा. उन्हें साल में 30 दिन की छुट्टी मिलेगी. उनके लिए मेडिकल लीव की व्यवस्था भी है. अग्निवीरों को सीएसडी कैंटीन की भी सुविधा दी जायेगी. दुर्भाग्यवश किसी अग्निवीर की सर्विस (चार साल) के दौरान अगर मृत्यु होती है तो उसके परिवार को इन्श्योरेंस कवर मिलेगा. इसके तहत उसके परिवार को करीब 1 करोड़ रुपये मिलेंगे. इसे भी पढ़ें :  श्रीलंका">https://lagatar.in/fuel-crisis-deepens-in-sri-lanka-orders-to-close-government-offices-and-schools-for-a-week/">श्रीलंका

में गहराया ईंधन संकट, सरकारी ऑफिस और स्कूल एक सप्ताह के लिए बंद करने का फरमान

अग्निवीर सम्मान और अवॉर्ड के होंगे हकदार,48 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा 

वायुसेना के अनुसार अग्निवीर सम्मान और अवॉर्ड के हकदार होंगे. अग्निवीरों को वायुसेना की गाइडलाइंस के अनुसार ऑनर्स और अवॉडर्स दिया जाएगा. वायुसेना में भर्ती होने के बाद अग्निवीरों को सेना की जरूरतों के अनुसार ट्रेनिंग दी जायेगी. 4 साल की सेवा अवधि के दौरान यदि अग्निवीरों की मृत्यु हो जाती है तो 48 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा. इसके अलावा उन्हें 44 लाख रुपये की एकमुश्त राशि भी मिलेगी. इसके अलावा चार साल की नौकरी में जितनी सेवा बची रहेगी उसकी सैलरी भी अग्निवीर के परिवार को दी जाय़ेगी. इसके अतिरिक्त अग्निवीर के सेवानिधि फंड में जितने पैसे जमा हुए होंगे उस मे सरकार का योगदान और उसपर ब्याज भी अग्निवीर के परिवार को मिलेगा. ड्यूटी के दौरान विकलांग होने पर अग्निवीरों को एक्स-ग्रेशिया 44 लाख रुपये मिलेंगे. साथ ही जितनी नौकरी बची है उसकी पूरी सैलरा मिलेगी इसके अलावा सेवा निधि का पैकेज भी मिलेगा. हालांकि विकलांगता की सीमा के अनुसार अग्निवीरों को मिलने वाली राशि कम या ज्यादा हो सकती है. सेवा खत्म होने पर एक विस्तृत स्किल सर्टिफिकेट अग्निवीरों को मिलेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही