Search

अग्निवीर भर्तीः 18 मार्च से बोधगया में होगी रैली

Ranchi : भारतीय सेना के लिए अग्निवीर भर्ती के द्वितीय चरण में शॉर्टलिस्ट किए गए झारखंड के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रांची ने स्पष्ट किया है कि सभी चयनित उम्मीदवारों की भर्ती रैली 18 मार्च  को बिहार के बोधगया स्थित मगधविश्वविद्यालय मैदान मेंआयोजित की जाएगी.
 
  • महिला के लिए अलग तिथि 16 मार्च से.
  • मध्यरात्रि तक गेट पर करनी होगी रिपोर्टिंग.

Ranchi : भारतीय सेना के लिए अग्निवीर भर्ती के द्वितीय चरण में शॉर्टलिस्ट किए गए झारखंड के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रांची ने स्पष्ट किया है कि सभी चयनित उम्मीदवारों की भर्ती रैली 18 मार्च  को बिहार के बोधगया स्थित मगधविश्वविद्यालय मैदान मेंआयोजित की जाएगी.

पुरुष अभ्यर्थियों को 17 मार्च की मध्यरात्रि तक रैली स्थल पर रिपोर्ट करना होगा. गेट रात 12:30 बजे (00.30 बजे) खोला जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि  देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा.

महिला सैन्य पुलिस (WMP) के लिए शॉर्टलिस्ट की गई बालिका अभ्यर्थियों को 16 मार्च  की मध्यरात्रि तक रिपोर्ट करना होगा. उनका शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एवं पीएमटी 17 मार्च  को आयोजित किया जाएगा.

सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र, एडमिट कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे. किसी भी प्रकार की कमी या देरी पर प्रवेश से वंचित किया जा सकता है.अधिकारियों ने दिशा-निर्देश के लिए अभ्यर्थी Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही