Search

 
 
 

गुमला: ट्रेनिंग से लौटे अग्निवीर जवानों को किया गया सम्मानित

 
Gumla: भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर चाहा मैदान गुमला में अग्निवीर की ट्रेनिंग कर लौटे दो जवानों को लक्ष्य फिजिकल अकादमी की ओर से सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में अग्निवीर जवान रोशन साहू एवं सोनू माली शामिल हैं. अपने अनुभव शेयर करते हुए जवानों ने कहा कि अग्निवीर योद्धाओं का ट्रेनिंग फौजी ट्रेनिंग की तरह ही होता है. शुरु में थोड़ा कठिन था, लेकिन देशभक्ति के जुनून ने ट्रेनिंग को सहज कर दिया. आरएसएस के विभाग प्रचारक शम्मी एवं सेव योर लाइफ संस्था के सचिव संतोष झा ने दोनों अग्निवीर जवानों के साथ-साथ लक्ष्य फिजिकल अकादमी के निदेशक नेल्सन भगत, संतोष प्रसाद आदि को अंगवस्त्र, बुके एवं माला प्रदान कर सम्मानित किया. कार्यक्रम में प्रेमचंद साहू, बबलू साहू, गजेंद्र उरांव, अभिषेक किंडो, पूजा कुजूर, संध्या उरांव व अनामिका कुमारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-akar-bike-riding-youth-dies-after-being-hit-by-highway/">साहिबगंज

: हाइवा की चपेट में अकार बाइक सवार युवक की मौत  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही