Search

 
 
 

आगरा : यमुना एक्सप्रेस वे पर कंटेनर से टकरायी कार, 5 लोग जिंदा जले

 
Agra : उत्तर प्रदेश के आगरा मे आज सुबह भीषण हादसा हुआ. यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार एक कंटेनर के डीजल टैंक से टकरा गयी. कार में बैठे 5 लोग जिंदा जल गये. इसे भी पढ़ें -धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cycle-hit-by-hiva-person-died-on-the-spot/11447/">धनबाद

: हाइवा की चपेट में आयी साइकिल, मौके पर व्यक्ति की मौत

कंटेनर की वजह से हुआ हादसा

टक्कर इतना जोरदार था कि कार में बैठे लोगों को बाहर तक नहीं निकाला जा सका और कार में जोरदार आग लग लगी. आग लगने से कार में सवार सभी लोग जिंदा जल गये. बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे कंटेनर की वजह से हादसा हुआ. सभी मरने वाले लखनऊ के बताये जा रहे है. जो दिल्ली की तरफ जा रहे थे. इसी बीच वो हादसे के शिकार हुये. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-kumar-girls-hostel-seal-construction-has-been-done-in-violation-of-rules/11444/">रांची

: कुमार गर्ल्स हॉस्टल सील, नियमों का उल्लंघन कर हुआ है निर्माण

जिंदा जले 5 लोग

घटना की जानकारी यमुना एक्सप्रेस के बूथ के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है. प्रारंभिक जांच के अनुसार पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह चार बजे हुआ. यूपी 32 केवी 6788 नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार आगरा से दिल्ली की ओर जा रही थी. तभी कंटेनर के गलत दिशा में आ जाने से हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि कंटेनर के डीजल टैंक से कार टकरायी है. इस वजह से कार में तुरंत भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया तब तक सभी लोग जल चुके थे. जिंदा जलकर मरने वालों में एक बच्चा, एक महिला और तीन पुरुष शामिल है. पुलिस मौके पर पहुंची तब तक चालक कंटेनर छोड़कर भाग चुका था. इसे भी पढ़ें -कोर्ट">https://lagatar.in/court-order-hemant-soren-to-carry-out-commercials-against-facebook/11440/">कोर्ट

का आदेश : फेसबुक के खिलाफ इश्तेहार निकलवाये हेमन्त सोरेन  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही