Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक सरयू राय के व्यवसायी प्रतिनिधि आकाश को अग्रवाल युवा सम्मेलन ने किया सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के नवमनोनीत विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायी मामलों) को अग्रवाल युवा सम्मेलन ने गुरुवार को सम्मानित किया. सम्मेलन के झारखंड प्रदेश पदाधिकारियों ने सिंहभूम चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष व कैट के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोंथालिया के नेतृत्व में आकाश शाह को अंगवस्त्र भेंट कर और माला पहनाकर सम्मानित किया. विधायक प्रतिनिधि आकाश शाह ने सुरेश सोंथालिया का आभार प्रकट किया और उनसे आशीर्वाद लिया. इसे भी पढ़ें : भारी">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-huge-jump-sensex-rose-by-565-points-all-30-shares-of-bse-sensex-on-the-green-mark/">भारी

उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 565 अंकों की तेजी, बीएसई सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान पर  
सोंथालिया ने कहा कि शहर के व्यवसायी वर्ग के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है कि युवा जुझारू समाजसेवी को व्यवसायी प्रतिनिधि की जिम्मेवारी मिली है. व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए सरयू राय का प्रयास सार्थक है. आकाश शाह ने कहा कि व्यवसायी वर्ग के लिए के उत्थान के लिए ठोस पहल करेंगे. मौके पर अग्रवाल युवा सम्मेलन झारखंड प्रदेश के प्रदेश महासचिव अजय चेतानी, अनिल चौधरी, सहायक कोषाध्यक्ष राहुल चौधरी, उपाध्यक्ष अंकुर मोदी, सहायक मंत्री आनंद गोयल, अनंत मोहनका, दिनेश अग्रवाल, रामु देबुका, मनोज चेतानी सहित अन्य व्यवसायी और समाजसेवी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही