Ranchi: मंत्री बन्ना गुप्ता के कथित अश्लील वीडियो चैट मामले में विधायक सरयू राय रोज कुछ न कुछ नये खुलासे कर रहे हैं. गुरुवार रात 12 बजकर 1 मिनट पर ट्विट कर सरयू ने कहा कि बन्ना गुप्ता के साथ वीडियो चैट वाली वायरल महिला का पति महिंद्रा थार (जीप) लेकर अपनी पत्नी के सुर में सुर मिला सकता है. बन्ना गुप्ता के दिये गये उपनाम गोपीचंद जासूस को स्वीकार करते हुए सरयू ने ट्विटर पर लिखा “गोपीचंद जासूस की खबर:- 4 दिन की मशक्कत के बाद बहुराष्ट्रीय दवा निर्माता कंपनी का एमआर मान गया. बन्ना गुप्ता-महिला अश्लील वीडियो चैट मामले में कंपनी का एमआर कल (शुक्रवार को) प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्नी के सुर में सुर मिला सकता है. दबाव में ही सही थार जीप पर परिवार तो एक हुआ. पुलिस मूकदर्शक रही. https://twitter.com/roysaryu/status/1651655208190222337
इसे भी पढ़ें -मार्क">https://lagatar.in/mark-zuckerbergs-wealth-increased-overnight-left-behind-mukesh-ambani-in-the-list-of-rich/">मार्क
जुकरबर्ग की दौलत में रातों-रात बेतहाशा इजाफा, रईसों की लिस्ट में मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे [wpse_comments_template]
महिंद्रा थार पर बनी सहमती, अब पत्नी के सुर में सुर मिला सकता है वायरल महिला का पति - सरयू

Leave a Comment