Ranchi News: फर्जी दस्तावेज तैयार करने और जालसाजी के आरोप में रांची के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) एसबी शर्मा की अदालत के आदेश पर धुर्वा (तुपुदाना ओपी) थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अदालत ने पुलिस को मामले में एफआइआर दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया था.
इसे भी पढ़ें:
शिकायतकर्ता शबाना शफी की ओर से दर्ज शिकायतवाद के अनुसार, शाहीन फजल सिम्मी, नसीम अली, नईमुल्लाह खान और नासिर खान पर फर्जी हस्ताक्षर कर 22 जनवरी 2020 का एकरारनामा तैयार करने का आरोप है. शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किये थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

