Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रक ऑनर एवं ट्रांसपोर्टरों के बीच भाड़ा वृद्धि को लेकर बनी सहमति

Balumath : मगध कोल माइंस के फेज- तीन के चमातू पहाड़ी मंदिर परिसर में उप प्रमुख कामेश्वर राम की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी. बैठक में उप प्रमुख कामेश्वर राम कहा कि पूर्व में भाड़ा वृद्धि को लेकर ट्रांसपोर्टर, ट्रक ऑनर व डीओ होल्डर के बीच तेतरिया कोल माइंस की तर्ज पर कोयला परिवहन के लिए ट्रक ऑनरों को किराया देने को लेकर समझौता किया गया था. लेकिन अब उस समझौते का पालन नहीं किया जा रहा है. ट्रांसपोर्टर बढ़ा हुआ भाड़ा देने में आनाकानी कर रहे हैं. अगर ट्रांसपोर्टर व डीओ होल्डर तेतरिया माइंस की तर्ज पर भाड़ा नहीं देते हैं, तो बेमियादी ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ठप कर दिया जाएगा. इसे लेकर आगामी 14 मई को पुन: बैठक की जाएगी. बाद में बैठक में ट्रांसपोर्टर और डीओ होल्डर्स के द्वारा भाड़ा वृद्धि में समझौते पर सहमति बनाई गयी. बैठक में त्रिवेणी साव, दामोदर साव, सत्यनारायण साव, संजीव सिन्हा, कमलेश सिंह, रामानुज, शंभू साव, राजेश राम, कल्लू मियां, लक्ष्मण कुशवाहा, अजय साव, मुकेश राम, विनय कुमार, बसंत साहू व कमलेश सिंह समेत कई ट्रक ऑनर व डीओ होल्डर मौजूद थे. (पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">(पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-announced-appointment-of-25-thousand-teachers-in-the-jharkhand_state-soon/">सीएम

हेमंत ने की घोषणा : झारखंड राज्य में 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति जल्द
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही