Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जी टाउन क्लब में हुआ समझौता, कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम 43373 रुपये बोनस

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जी टाउन क्लब में शुक्रवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस समझौता हुआ. इसके अनुसार जी टाउन क्लब के कर्मचारियों को अधिकतम 43373 रुपये और न्यूनतम 25289 रुपये बोनस के तौर पर मिलेगा. बोनस की राशि सोमवार को कर्मचारियों के खाते में भेज दी जाएगी. जी टाउन क्लब के 30 स्थाई कर्मचारियों के बीच 17.25 लाख रुपये बोनस की राशि का वितरण किया जाएगा. इस अवसर पर जी टाउन क्लब कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि इस वर्ष बेहतर बोनस समझौता हुआ है. बोनस फार्मूला के आधार पर 14.49 लाख रुपये ही बोनस के तौर पर हो रहा था. यूनियन द्वारा प्रबंधन से आग्रह किया गया, तो प्रबंधन वृद्धि करते हुए 17.25 लाख रुपये बोनस के तौर कर्मचारियों को देने के लिए तैयार हो गई. जो लगभग 20 प्रतिशत होता है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष कर्मचारियों को ज्यादा बोनस मिलेगा. बोनस समझौता पर प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष विनित के शाह और महासचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष प्रणय सिन्हा, राजेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष योगांता गुप्ता और यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, उपाध्यक्ष बीके डिंडा और महासचिव ददन सिंह ने हस्ताक्षर किए.

मानगो शंकोसाई में बंद पड़े घर में हुई लाखों की चोरी

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर 5 जय गुरु नगर स्थित लक्ष्मी देवी के बंद पड़े मकान में दरवाजा तोड़कर चोरों ने पीतल के बर्तन के साथ मंगलसूत्र और कान की बाली की चोरी कर ली. इस घर की देखभाल क्षेत्र में ही रहने वाली लक्ष्मी देवी की बेटी सुनीता देवी करती है. उन्हें चोरी की जानकारी तब हुई, जब वह आज घर पहुंची. उन्होंने पाया कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है और घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दी. चोरी हुए सामानों की कीमत एक से डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है. विकास सिंह ने कहा कि पूरा मानगो नशा खुरानी गिरोह के कब्जे में है. इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nikko-jubilee-park-employees-will-get-a-bonus-of-rs-20-thousand/">जमशेदपुर

: निक्को जुबली पार्क कर्मियों को मिलेगा 20 हजार रुपये बोनस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही