Ranchi : झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अधिकारियों को सप्ताह में दो दिन फील्ड विजिट करने का निर्देश दिया है. यह कदम योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने और उन्हें बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है. मंत्री ने कहा कि बंद कमरों में बैठने के बजाय अधिकारियों को ग्रामीण इलाकों में जाकर समस्याओं का समाधान करना चाहिए. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अधिकारियों से सुझावों को खुले दिल से अपनाने और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देने पर जोर दिया. विभागीय बैठक में बजट और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी चर्चा की गई.
कृषि विभाग के अधिकारी सप्ताह में दो दिन करें फील्ड विजिट, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का आदेश
Last Updated: Dec 13, 2024 12:00 AM (IST)