Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : कृषि विभाग की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे- सुषमा देवी

Advertisement
Advertisement
Bokaro :  जिला कृषि कार्यालय ने संयुक्त कृषि भवन में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला का आयोजन किया. कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद् अध्यक्ष सुषमा देवी ने दीप प्रज्जवलन कर किया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि कृषि विभाग की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. ऐसा होना विभाग की बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी. इससे किसानों का भला होगा. उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का प्रचार-प्रसार पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि कार्यशाला में जन प्रतिनिधियों को अग्रिम सूचना भेजवकर आमंत्रित करने से योजनाओं में पारदर्शिता आएगी. उन्होंने कहा कि किसानों के आय का साधन जैसे कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी से कृषकों को जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सकता है. धान अधिप्राप्ति के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाया जा सकता है. किसानों को वैज्ञानिक ढंग से कृषि कार्य के लिए करें प्रेरित जिला कृषि पदाधिकारी उमेश तिर्की ने कहा कि किसानों के लिए प्रखंड में बीज वितरण का कार्य पूरा कर लिया गया है. रबी फसल से जुड़े हुए किसान सरकार एवं विभाग से मिलने वाली सुविधाओं का उपयोग कृषि कार्य में करें. कृषक मित्र तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को वैज्ञानिक ढंग से कृषि कार्य के लिए प्रेरित करें. कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार के वैज्ञानिक डॉ. अनिल सिंह ने पौधा संरक्षण के बारे में जानकारी दी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=230272&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : विद्युत आपूर्ति में अनियमितता को लेकर बीजेपी ने दिया धरना [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही