Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्रीय सचिवों से मिले मंत्री बादल, सुखाड़ राहत राशि जल्द जारी करने का आग्रह

Ranchi/ New Delhi :  झारखंड के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल अपने विभागीय सचिव अबू बकर सिद्दीकी के साथ कृषि भवन नई दिल्ली में कृषि एवं कल्याण सचिव मनोज आहूजा के साथ मुलाकात की. केंद्रीय कृषि सचिव से कहा कि वर्ष 2022 खरीफ मौसम में कम वर्षा एवं कम फसल की बुआई के कारण राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया था. जिसके लिए राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से 9682.69 करोड़ रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध केंद्र सरकार से किया है. कृषि मंत्री ने आग्रह किया कि इसे लेकर आपदा विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए यह राशि राज्य के किसानों को दिया जाए, तो सूखे का दंश झेल रहे किसानों के लिए बड़ी राहत होगी. कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी तरफ से पंजीकृत प्रति किसानों को 3500 रुपए दिए हैं. भारत सरकार के सचिव ने कहा कि इसे लेकर आपदा विभाग के सचिव से वे खुद बात करेंगे.

कई बिंदुओं पर बात हुई

कृषि मंत्री बादल ने बताया कि राज्य के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई बिंदुओं पर बात हुई है. राज्य में सॉयल टेस्टिंग लैब की स्थापना, आत्मा के लिए रिवॉल्विंग फंड एवं प्रोत्साहन बढ़ोतरी सहित सभी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई है. फसल बीमा योजना से जुड़े तकनीकी पहलू को लेकर भी उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/19rc_m_194_19052023_1.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" />  

पशुपालन एवं डेयरी विभाग की सचिव से भी मिले

इसके अलावा कृषि मंत्री ने केंद्रीय एवं केंद्र प्रायोजित योजनाओं के संबंध में भारत सरकार की पशुपालन एवं डेयरी विभाग की सचिव अलका उपाध्याय से मुलाकात की. उन्होंने झारखंड के 236 मोबाइल वेटनरी एम्बुलेंस के संचालन हेतु केंद्रांश जारी करने का अनुरोध किया. राज्य में बंद पड़ी बेकन फैक्ट्री के जीर्णोद्धार के लिए परामर्श एवं डीपीआर बनाने में भी केंद्र सरकार से मदद मांगी. राष्ट्रीय पशुधन विकास योजना में भी भारत सरकार से केंद्रांश निर्गत करने का अनुरोध किया .

स्टेट मॉडल पशु चिकित्सालय बनाने अनुरोध किया

विभागीय सचिव अबु बकर सिद्दीकी ने राज्य में एक 24X7 मोड पर एक स्टेट मॉडल पशु चिकित्सालय बनाने अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि क्रेडिट गारंटी स्कीम में नाबार्ड के माध्यम से युवाओं को लोन मिल सकेगा और उन्हें अपने खड़ा होने में मददगार साबित होगा. बैठक में निदेशक कृषि चंदन कुमार, विभागीय पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार तिवारी, उप निदेशक गव्य एवं प्रदीप कुमार सहित मत्स्य विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – ट्रांसपोर्ट">https://lagatar.in/bulldozers-run-on-illegal-shops-built-on-the-land-of-transport-nagar/">ट्रांसपोर्ट

नगर की जमीन पर बनी अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही