Search

 
 
 

दुमका में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कोरोना को लेकर की बैठक, दिये निर्देश

 

कोरोना संक्रमितों की हो रही जांच

Dumka: कृषि मंत्री बादल पत्रलेख सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर दुमका पहुंचे. उन्होंने कोरोना को लेकर सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की. कृषि मंत्री ने अधिकारियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य दुमका में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने को लेकर है. शुरुआती दौर में ही इसे कैसे रोका जाय, इसके लिए प्रयास करने की जरूरत है.

वैक्सिनेशन पर सरकार गंभीर

कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सहिया द्वारा ऑक्सीमीटर से कोरोना संक्रमितों की जांच की जा रही है. लोगों का ऑक्सीजन लेवल जांचा जा रहा है, ताकि संक्रमितों का समय पर इलाज हो. कहा कि 18 से 45 वर्ष के लोगों को वैक्सिनेशन को लेकर विमर्श किया जा रहा है. सरकार इसे लेकर गंभीर है. कहा कि कॉलेज के प्रिंसिपल, कोचिंग संस्थान संचालक और मुखिया को मॉनिटर बनाया जाए. इनकी भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए ताकि 18 साल से ऊपर वाले युवाओं को वैक्सीन दिया जा सके.

बादल पत्रलेख ने कहा कि जनभागीदारी से ही इस आपदा से निपटा जा सकता है. इसलिए अधिकारियों के साथ आमलोगों को भी सजग रहने की जरूरत है. इस दौरान उन्होंने  कोरोना को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरी कोरोना दवाई और सबंधित उपकरण की कमी न हो और न ही कालाबाजारी हो. बैठक में कृषि मंत्री के अलावा उपायुक्त राजेश्वरी बी, एसपी अंबर लकड़ा और सिविल सर्जन अनंत कुमार झा समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही