Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह में कृषि मंत्री ने फहराया तिरंगा, राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई

Giridih : 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन झंडा मैदान में किया गया. राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने तिरंगा फहराया तथा परेड की सलामी ली. समारोह में 14 सरकारी विभागों की ओर से झांकियां निकाली गई. सभी झांकियों की थीम अलग-अलग थी. समारोह में जिला पुलिस, स्कूली छात्र-छात्राओं व एनसीसी कैडेट ने परेड किए. संबोधन की शुरुआत में बादल पत्रलेख ने देश के महान विभूतियों को नमन किया. कहा कि गिरिडीह तपस्वी की भूमि है. 24 जैन तीर्थंकरों में से 20 तीर्थंकरों का संबंध इस पावन भूमि से रहा है. राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने करोना काल में राज्य सरकार द्वारा प्रवासी मजूदरों को लाने के लिए किए गए प्रबंध तथा महामारी से निपटने के लिए की गई व्यवस्था का जिक्र किया. मंत्री ने कहा कि  हेमंत सरकार आम जनों के हित के लिए काम कर रही है.

निकाली गई झांकियां

समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से आकर्षक झांकियां निकाली गई. झांकी के लिए समाज कल्याण विभाग को प्रथम, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को द्वितीय व कार्मेल स्कूल को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया. स्वयं सहायता समूह की 7 महिलाओं को मिनी ट्रैक्टर दी गई.

समाहरणालय में डीसी ने किया झंडोत्तोलन

जिले के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया गया. समाहरणालय में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा तथा पुलिस लाइन में एसपी अमित रेणु ने झंडोत्तोलन किया. व्यवहार न्यायालय में जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा ने ध्वजारोहण किया. अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ विशालदीप खल्को, सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा, सीसीएल परियोजना कार्यालय में परियोजना पदाधिकारी एसके सिंह, मुफस्सिल थाना में प्रभारी विनय राम, नगर थाना में प्रभारी राम नारायण चौधरी, जिला परिषद् में अध्यक्ष मुनिया देवी, नगर निगम में प्रभारी महापौर प्रकाश राम  ने झंडा फहराया.

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

गणतंत्र दिवस के मौके पर कई विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बीएनएस डीएवी, सीसीएल डीएवी, किरण पब्लिक स्कूल, सुभाष पब्लिक स्कूल समेत कई सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया.

गणमान्य लोग थे मौजूद

झंडा मैदान में आयोजित समारोह में कृषि मंत्री के अलावा डीसी, एसपी, डीडीसी शशि भूषण मेहरा,  अपर समाहर्ता विल्सन बेंगरा, प्रशिक्षु आईएएस उत्कर्ष कुमार, डीआरडीए निदेशक आलोक कुमार, उप नगर आयुक्त स्मिता कुमारी, एसडीओ विशालदीप खलखो, डीटीओ रोहित सिन्हा, डीपीआरओ रश्मि सिन्हा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=536928&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सहिया साथी की हड़ताल को भाकपा माले ने दिया समर्थन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही