Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आंदोलन के बीच कृषि मंत्री बोले, व्यापारियों के हित का रखा जाएगा ख्याल

  • केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में लाया गया प्रस्ताव, अभी लागू नहीं हुआ है
Ranchi : कृषि मार्केटिंग बिल का पूरे राज्य में विरोध हो रहा है. चेंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले व्यापारी वर्ग आंदोलित है. राज्य के थोक मंडी बंद कर दिया गया है. व्यापारी कृषि मार्केटिंग बिल और नए टैक्स का विरोध कर रहे हैं. इस बीच राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि अभी प्रस्ताव तैयार हुआ. जिसे राजभवन में स्वीकृति प्रदान की है. अभी ये लागू नहीं हुआ है. सरकार चैंबर और व्यापारियों से लगातार बातचीत कर रही है.

व्यापारी निश्चित रहें, उनकी सलाह और सुझाव सरकार अवश्य मानेगी

उन्होंने कहा कि व्यापारी और जनहित के विरुद्ध कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा. मगर व्यापारियों को भी एक बात समझनी होगी. हम फेडरल व्यवस्था के तहत चलते हैं. हमने कोई नया प्रस्ताव नहीं लाया है. अन्य राज्यों में इसी तरह के प्रावधान चल रहे हैं. अगर हम केंद्र की गाइडलाइन को नहीं मानते हैं, तो बहुत सारी समस्या उत्पन्न होती है. केंद्रीय सहायता पर असर पड़ता है. राज्य में जो मंडियों की स्थिति है, वह जर्जर है. इसे नए सिरे से दुरूस्त करने की जरूरत है. इसे सुधारने के साथ-साथ राजस्व संग्रहण के उपाय तो करने ही होंगे. व्यापारी निश्चित रहें, उनकी सलाह और सुझाव सरकार अवश्य मानेगी. इसे भी पढ़ें – सांसद">https://lagatar.in/mp-cp-chowdhary-and-babulal-asked-for-votes-for-sunita-chowdhary-said-vote-for-the-development-of-ramgarh/">सांसद

सीपी चौधरी और बाबूलाल ने सुनीता चौधरी के लिए मांगे वोट, कहा- रामगढ़ के विकास के लिए करें मतदान 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही