Search

 
 
 

बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में 2 से 4 मार्च तक लगेगा एग्रोटेक किसान मेला

 
Ranchi :   बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में दो मार्च से चार मार्च तक एग्रोटेक किसान मेले का आयोजन किया जायेगा. मेले में 150 स्टॉल लगाये जायेंगे. हर स्टॉल में किसान अपनी-अपनी उपज को दिखायेंगे. मेले में मडुवा पर भी फोकस किया जायेगा. मेले में आधुनिक कृषि और कृषि से रोजगार को प्राथमिकता दी जायेगी. मेले के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वहीं मेले के समापन में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शामिल होंगे. इस बात की जानकारी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. सुनील चंद्र दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.

रोबोटिक मशीन के बारे में दी जानकारी

डॉ. सुनील चंद्र दुबे ने कहा कि झारखंड खाद्य उद्योग में आत्मनिर्भर है. अब भारत में भी इतनी उपज होती है कि उपजाऊ फसलों को अपनी जरूरत पूरी करने के बाद बेची भी जाती है.  उन्होंने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के रोबोटिक मशीन का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें सेंसर लगा हुआ है. मशीन उस भूमि पर चलती है, जहां फसल बोई गयी हो. यह बताता है कि कहां पर किस चीज की कमी है और उसे कैसे ठीक किया जा सकता है. किस जमीन में नमी है और कहां की जमीन सूख गयी है. मशीन यह भी बताता है कि फसल में कौन-सी खाद की कमी है. डॉ. सुनील चंद्र दुबे ने बताया कि मार्च महीने में 4 करोड़ की लागत से ड्रोन खरीदा जायेगा. इसके लिए फंड भी स्वीकृत हो चुकी है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही