Search

 
 
 

संसद के विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की कार्यकारी समिति के साथ की बैठक

Delimitation Bill PM Modi Meeting प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आधिकारिक आवास पर भाजपा संसदीय दल की कार्यकारी समिति के सदस्यों के साथ बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की. यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब सरकार सोमवार को लोकसभा में नया संविधान संशोधन बिल पेश करने वाली है.
 
संसद सत्र से पहले पीएम मोदी ने की बैठक

Lagatar Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आधिकारिक आवास पर भाजपा संसदीय दल की कार्यकारी समिति के सदस्यों के साथ बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की. यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब सरकार सोमवार को लोकसभा में नया संविधान संशोधन बिल पेश करने वाली है.


 
प्रधानमंत्री ने 7 लोक कल्याण मार्ग (7एलकेएम) स्थित अपने आवास पर हुई इस बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की. प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा कि 7 एलकेएम में भाजपा संसदीय दल की कार्यकारी समिति के साथ बेहतरीन बैठक हुई. विभिन्न विषयों पर सार्थक बातचीत हुई. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि किन खास विषयों पर चर्चा हुई.

 

इससे पहले, पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने ‘नारी शक्ति वंदन संशोधन’ का पुरजोर समर्थन किया.

 

इस बैठक में केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और लोकसभा व राज्यसभा के कई सांसद भी शामिल हुए.

 

गौरतलब है कि विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में संशोधित परिसीमन विधेयक और 132वां संविधान संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया जाना है. इस संशोधन में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है, जिसमें सभी राज्यों में समान रूप से 50 प्रतिशत की वृद्धि होगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही