Search

 
 
 

AHPI ने डॉ वंदना दास की हत्या की निंदा की

 
Ranchi :  एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया (AHPI), झारखंड चैप्टर ने डॉ वंदना दास की नृशंस हत्या की निंदा की है. AHPI झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष जोगेश गंभीर ने कहा कि एक युवा डॉक्टर को केरल के तालुक अस्पताल कोट्टाराकरा में चाकू घोंपकर मार दिया गया था. पुलिस जिस युवक को मरहम-पट्टी के लिए अस्पताल ले गयी थी, उसी ने डॉक्टर की हत्या कर दी थी. जोगेश गंभीर ने कहा कि दिन प्रतिदिन कार्यस्थल में हेल्थ केयर प्रोफेशनल पर हमले हो रहे हैं. डॉक्टरों पर बिना कारण हो रहे हमलों से बचाने में राज्य सरकारें उदासीनता दिखा रही हैं. इससे AHPI काफी दुखी है. AHPI ने IMA और राज्य के अन्य चिकित्सा संघों के साथ संयुक्त रूप से ऐसी घटनाओं में अपना विरोध व्यक्त किया. साथ ही सरकार से मांग की कि बिना देरी स्वास्थ्य पेशेवरों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए नियम और कानून बनायी जाये. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-tejashwi-yadav-will-meet-sharad-pawar-uddhav-thackeray-in-mumbai-today/">नीतीश

कुमार, तेजस्वी यादव आज मुंबई में शरद पवार, उद्धव ठाकरे से करेंगे मुलाकात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही