Search

 
 
 

एआई इंडिया समिट : यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन की बसपा, सपा, टीडीपी, वाईएसआर कांग्रेस, BRS ने निंदा की

मायावती ने लिखा कि इम्पैक्ट समिट में देश-विदेश के कई प्रमुख लोग शामिल हुए. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इवेन्ट लगातार चर्चा में था. ऐसे में  कुछ लोगों ने अर्द्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी युवा कांग्रेसी बताये गये हैं. उन्होंने कहा, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित समिट के दौरान ऐसा आचरण चिंता का विषय है.
 

New Delhi : दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई इंडिया समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के शर्टलेस प्रदर्शन की विभिन्न राजनीतिक दलों बसपा, सपा,  तेलुगु देशम पार्टी, वाईएसआर कांग्रेस,  BRS  ने आलोचना की है. यह घटना कल शुक्रवार को घटी है.

 

 

 
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को अशोभनीय और निन्दनीय करार दिया हैं. मायावती ने एक्स पर पोस्ट किया.


मायावती ने लिखा कि इम्पैक्ट समिट में देश-विदेश के कई प्रमुख लोग शामिल हुए. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इवेन्ट लगातार चर्चा में था. ऐसे में  कुछ लोगों ने अर्द्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी युवा कांग्रेसी बताये गये हैं. उन्होंने कहा, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित समिट के दौरान ऐसा आचरण चिंता का विषय है.  


तेलुगु देशम पार्टी(टीडीपी) नेता नारा लोकेश ने एक्स पर पोस्ट कर इस घटना को चौंकाने वाला और दुखद करार दिया. लिखा कि भारत की उभरती हुई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में नेतृत्व को प्रदर्शित करने का प्रमुख वैश्विक मंच राजनीतिक मुद्दों के कारण बाधित हो गया.


नारा लोकेश के अनुसार ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को बाधित करना देश की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने वाला है.


आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'कल युवा कांग्रेस ने हम सभी को शर्मसार कर दिया. हमारी राजनीति किस दिशा में जा रही है?  


BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी राम राव ने यूथ कांग्रेस के सदस्यों द्वारा AI इम्पैक्ट समिट में शर्टलेश प्रदर्शन की आलोचना की है. कहा कि वैश्विक मंच का उपयोग तुच्छ राजनीतिक प्रदर्शनों के लिए करना अवांछनीय है. यह भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है. 


एआई समिट को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि वह AI इम्पैक्ट समिट में हंगामा किये जाने के पक्ष में नहीं हैं. हालांकि अखिलेश ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह झूठ बोलती है, धोखा देती है,  कहा कि देश जान चुका है कि भाजपा झूठ बोलती है, लेकिन ऐसा प्रदर्शन नहीं किया जाना चाहिए, जिससे विदेशी प्रतिनिधियों के सामने भारत का अपमान हो. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही