Search

 
 
 

सीआईएसएफ रिजर्व बटालियन-2 में एड्स को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

 
Ranchi : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसफ) के रिजर्व बटालियन- 2, ध्रुवा में एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता कार्यक्रम जेसेक्स द्वारा आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समिति के संयुक्त निदेशक रवि प्रकाश ने सीआईएसएफ के जवानों तथा अधिकारियों को एचआईवी एड्स के संक्रमण के बारे में बताया. एचआईवी के संक्रमण से कैसे बचा जा सकता है तथा इसकी रोकथाम के लिए क्या-क्या उपाय हैं इसकी जानकारी दी.

असिस्टेंट कमांडेंट ने एड्स से बचाव की दी जानकारी

कार्यक्रम में सीआईएसफ के असिस्टेंट कमांडेंट एसपी गौतम ने कहा कि एचआईवी का संक्रमण भारत देश में लंबे समय से चला आ रहा है. जागरूकता के अभाव में लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं. बीमारी से बचने के लिए आम लोगों के साथ ही सैन्य बलों तथा केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है. कार्यक्रम में आईसीटीसी प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि एचआईवी की जांच पूरी तरह से गोपनीय और सुरक्षित रखी जाती है. जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में सीआईएसएफ के अधिकारियों जवान उपस्थित रहे. कार्यक्रम डिप्टी कमांडेंट के वेगकैम के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया. इसे भी पढ़ें – राज्यपाल">https://lagatar.in/the-governor-released-two-books-of-dr-neelu-singh/">राज्यपाल

ने डॉ नीलू सिंह की दो पुस्तकों का विमोचन किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही