Search

 
 
 

एआईडीएसओ जमशेदपुर : नेताजी सुभाष चंद्र बोस का सपना आज भी अधूरा, उसे पूरा करने की जरूरत : युधिष्ठिर कुमार

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) की जमशेदपुर नगर कमेटी की ओर से मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जयंती साकची गोलचक्कर पर मनाई गई. आरंभ में संगीत मंडली ने `कदम कदम बढ़ाए जा...` गीत प्रस्तुत किया. मुख्य वक्ता एआईडीएसओ प्रदेश कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार ने कहा कि आज पूरे भारत में छात्र संगठन एआईडीएसओ की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जा रही है. नेताजी ने जो सपना देखा था वो आज भी अधूरा है. देश में अशिक्षा, बेरोजगारी, भुखमरी व्याप्त है. हमारा छात्र संगठन भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर समाज में लोगों को संगठित कर नेताजी के सपने को पूरा करने किस दिशा में प्रयासरत है. हम सभी छात्र-छात्राओं को उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर बेहतर समाज बनाने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bharat-ratna-to-former-bihar-chief-minister-karpoori-thakur-modi-government-announced/">बिहार

के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न…मोदी सरकार ने की घोषणा
उन्होंने कहा कि देश और समाज के बेहतरी के लिए व्यक्ति का संघर्ष महत्वपूर्ण है, डिग्री नहीं. वर्तमान में समाज में देश का हर एक तबका चाहे वह छात्र, नौजवान, महिला, पुरुष को किसी ना किसी समस्या से ग्रसित है. ऐसे में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने संघर्ष का सही रास्ता बताया है. नेताजी के विचार आज बहुत ही प्रासंगिक हैं. कार्यक्रम का संचालन संगठन की जमशेदपुर नगर सचिव सविता सोरेन ने किया. कार्यक्रम में संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकी बंसरियार व अजय राय, जिला सचिव सोनी सेन गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव, अध्यक्ष शुभम झा, प्रेम, खुदीराम, राजेश, अनिकेत, काजल, शीतल समेत कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही