Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लालू यादव को एडमिट करने से एम्स ने किया इनकार, मंगलवार को गये थे दिल्ली

Advertisement
Advertisement
Ranchi : चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार में सजायाफ्ता लालू  प्रसाद यादव की खराब सेहत को देखते हुए मंगलवार शाम को  दिल्ली एम्स शिफ्ट किया गया हैं. लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एम्स ने लालू यादव को एडमिट करने से मना कर दिया है. बता दें कि 15 फरवरी से लालू यादव रिम्स में  भर्ती हैं. वहीं मंगलवार को लालू के दिल्ली रवाना होने से पहले रिम्स निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद ने उनसे मुलाकात की थी. जबकि चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा उपाधीक्षक भी लालू से मिलने पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें - Birthday">https://lagatar.in/birthday-special-kanganas-name-has-been-associated-with-these-actors/">Birthday

Special : इन एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है कंगना रनौत का नाम, 35 साल की उम्र में भी हैं कुंवारी

इन बीमारियों से ग्रसित हैं लालू यादव

जानाकरी के मुताबिक लालू यादव डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग, किडनी की बीमारी, किडनी में स्टोन, तनाव, थैलीसीमिया, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, ब्रेन से सम्बंधित बीमारी, कमज़ोर इम्युनिटी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत, पैर की हड्डी की समस्या, आँख में दिक्कत है. उनकी किडनी फोर्थ स्टेज यानी लास्ट स्टेज में है. इसे भी पढ़ें - 24">https://lagatar.in/jac-matriculation-inter-examination-starting-from-march-24/">24

मार्च से शुरू होगी जैक मैट्रिक- इंटर की परीक्षा,10वीं में 3,99,010, 12 वीं में 281436 छात्र होंगे शामिल

भोला यादव के साथ दिल्ली रवाना हुए  थे लालू

लालू प्रसाद के हनुमान कहे जाने वाले भोला यादव उन्हें लेने के लिए रिम्स पहुंचे. मिली जानकारी के मुताबिक, लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती चार्टर्ड विमान से रांची पहुंची हैं. यहां से वो अपने पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू को लेकर दिल्ली गयीं. इसे भी पढ़ें - Russia">https://lagatar.in/russia-ukraine-war-russia-said-if-our-existence-is-threatened-we-will-use-nuclear-weapons-only/">Russia

Ukraine war : रूस ने कहा, हमारे अस्तित्व पर खतरा आया, तो ही करेंगे परमाणु हथियारों का इस्तेमाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही