National News : मुसलमान वोट बैंक नहीं हैं. मुसलमानों को उनका हक मिलना चाहिए. AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में आज पत्रकारों के समक्ष यह बात कही.
#WATCH लखनऊ: AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "हमने अपनी बात स्पष्ट कह दी है और हमने सभी के सामने बिहार का उदाहरण भी दिया है। जब गठबंधन होगा, तो हम आपको बता देंगे...हम कहते हैं कि हम वोट बैंक नहीं हैं और हमें हमारा हक मिलना चाहिए। हम चाहते हैं कि मुसलमानों की अपनी राजनीतिक पहचान हो..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2026
उन्होंने कहा, हमने राजनीतिक दलों से अपनी बात स्पष्ट कह दी है. हमने सभी के सामने बिहार का उदाहरण दिया है. ओवैसी ने पत्रकारों से कहा, जब गठबंधन होगा, तो हम आपको बता देंगे. इसी क्रम में कहा, हम कहते हैं कि हम वोट बैंक नहीं हैं और हमें हमारा हक मिलना चाहिए.
उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि मुसलमानों की अपनी राजनीतिक पहचान हो. अपनी बात रखते हुए ओवैसी ने यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद पर भी हल्ला बोला. सवाल उठाया कि इमरान मसूद को ही पार्टी से क्यों जोड़ा जा रहा है.
ओवैसी ने तंज कसा कि किसी दूसरे व्यक्ति को लाकर चुनाव जितवाकर दिखाया जाये, तब पता चलेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा, उनकी पार्टी घुटने टेकने और खुद को वोट बैंक मानने के पक्ष में नहीं है. मुसलमानों को उनके वाजिब अधिकार मिलने चाहिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.