Search

 
 
 

गढ़वा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम : डॉ. एमएम खान

 
एआईएमआईएम नेता डॉ. एमएम खान ने विभिन्न पंचायतों का किया दौरा Garhwa: एआईएमआईएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी डॉ. एमएम खान ने विभिन्न पंचायतों का दौरा किया. उन्होंने गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के रमकंडा, बिचला टोला, शिशवा, बिराजपुर, मगराही, मुरली और गंगा टोली गांवों में बैठक की. मौके पर उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम गरीब, शोषित और वंचितों की पार्टी है. पार्टी की लोकप्रियता कम नहीं हुई है. हमें बस पार्टी की विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है. उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी के लिए केंद्र और राज्य सरकार को दोषी ठहराया. इसे भी पढ़ें-">https://lagatar.in/pm-modi-suffers-from-insecurity-and-inferiority-complex-congress-hits-back-at-criticizing-pandit-nehru/">

 पीएम मोदी असुरक्षा और हीनभावना से ग्रस्त हैं, पंडित नेहरू की आलोचना करने पर कांग्रेस का पलटवार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/06rc_m_9_06022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

मौके पर पार्टी के कई नेता रहे मौजूद

उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर गढ़वा विधानसभा सीट से एआईएमआईएम उन्मीदवार उतारेगी. मौके पर लोगों ने एआईएमआईएम को समर्थन देने का भरोसा दिलाया. मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार रजक, जिला उपाध्यक्ष आशिक मंसूरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मजहर हुसैन रजवी, रंका प्रखंड अध्यक्ष इबरान अंसारी, रंका प्रखंड सचिव सुदामा कुमार रवि, प्रखंड युवा सचिव कामेश कुमार रवि, जिला युवा सचिव डॉ. आफताब आलम के साथ काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-ईडी">https://lagatar.in/ed-raids-vendetta-politics-an-attempt-to-divert-attention-from-bengals-demand-for-dues-tmc/">ईडी

के छापे प्रतिशोध की राजनीति, बंगाल की बकाया राशि की मांग से ध्यान भटकाने की कोशिश : टीएमसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही