Ranchi : रांची में आयोजित ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन भारतीय रिजर्व बैंक, मेकॉन, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया. बुधवार को चार मैच मेकॉन क्रिकेट स्टेडियम और उषा मार्टिन विश्वविद्यालय मैदान में खेले गए. उषा मार्टिन ग्राउंड में खेले गए पहले मैच मे मेकॉन की टीम ने न्यू इंडिया एश्योरेंस को 41 रन से हराया. वहीं दूसरे मैच में एयरपोर्ट अथॉरिटी मे एन एल सी आई एल को 95 रनों से मात दी. मेकॉन मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में बीओबी ने बीएसएनएल को 23 रनों से हराया वहीं दूसरे मुकाबले में आरबीआई ने भेल को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/whatsapp-image-2023_03_15-at-7.14.00-pm_536.jpg"
alt="" width="1600" height="1068" />
का दावा : अडाणी के गोड्डा पावर प्लांट से बांग्लादेश को भेजी जाएगी 800 मेगावाट बिजली [wpse_comments_template]
alt="" width="1600" height="1068" />
उषा मार्टिन ग्राउंड में 2 मैच खेले गए
ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन आज उषा मार्टिन ग्राउंड में 2 मैच खेले गए पहले मैच मे मेकॉन की टीम ने न्यू इंडिया एश्योरेंस को 41 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेकॉन की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों मे 6 विकेट पर 164 रन बनाए. मोहित ने 64 और श्रेष्ठ सागर ने 49 रनों कि पारी खेली. वहीं रोहित को 3 विकेट मिले. लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू इंडिया की टीम 17.5 ओवरों मे 123 रन पर सिमट गई. टीम के लिए विनय ने 33 और ऋतिक ने 30 रन बनाए वहीं मोहित और संकट मोचन ने 3-3 विकेट लिए. मोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया. दूसरे मैच मे एयरपोर्ट अथॉरिटी मे एनएलसी आईएल को 95 रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों मे 7 विकेट पर 194 रन बनाए. पियूष ने 72 और रोहन ने 70 रन बनाए वहीं रवि को 2 विकेट मिला. जवाब मे एनएलसीआईएल की टीम 19.3 ओवरों 99 रन पर ढेर हो गई. मोहन ने 33 सुरजीत ने 22 रन बनाए. दीपक को 4 और अनूप को 3 विकेट मिला. रोहन को मैन ऑफ द मैच चुना गया.मेकन ग्राउंड में भी 2 मैच खेले गए
पहले मैच में बीओबी ने बीएसएनएल को 23 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बीओबी की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए. आकाश आनंद 48 और रक्षित ने 46 रनों कि पारी खेली. कमलेश मकवाना ने 2 विकेट लिए. जवाब मे बीएसएनएल की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर लक्ष्य से 23 रन पीछे रह गई और 158 रन बनाए. निरंजन बेहरा ने शानदार 55 रन बनाए. कमलेश मकवाना ने 37 रनों कि पारी खेली. क्रुशांग पटेल को 3 और अक्षय व वरुण को 2-2 विकेट मिले. रक्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया. दिन के दूसरे मैच में आरबीआई ने भेल को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए भेल की टीम 20 ओवरों मे 6 विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बना सकी देबेंद्र नाइक ने 50 रन की पारी खेली. अमित मिश्रा ने 2 विकेट लिए. जवाब में आरबीआई की टीम 14 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाकर जीत दर्ज की. सुमित कुमार ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 46 रन और प्रणय शर्मा ने 36 रनों कि पारी खेली. योगेश देवेस्कर को 2 विकेट प्राप्त हुई. सुमित कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इसे भी पढ़ें – कंपनी">https://lagatar.in/800-mw-electricity-will-be-sent-to-bangladesh-from-adanis-godda-power-plant/">कंपनीका दावा : अडाणी के गोड्डा पावर प्लांट से बांग्लादेश को भेजी जाएगी 800 मेगावाट बिजली [wpse_comments_template]