Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

AIPS T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 13 मार्च से, 13 टीमों के बीच होगा मुकाबला

Ranchi :  अखिल भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र खेल नियंत्रण बोर्ड (AIPSSCB) का ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर (AIPS) T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 13 मार्च से 18 मार्च तक रांची में आयोजित की जायेगी. सीसीएल मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस बात की जानकारी दी गयी. इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 13 टीम हिस्सा ले रही है. लीग-कम-नॉक आउट आधार पर मैच मेकॉन क्रिकेट स्टेडियम और उषा मार्टिन विश्वविद्यालय मैदान में खेले जायेंगे. प्रतियोगिता का उद्धघाटन सोमवार को मेकॉन स्टेडियम में डायरेक्टर पर्सनल एच एन मिश्रा करेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीसीएल एचओडी (कल्याण) रेखा पांडे, सीसीएल खेल प्रबंधक आदिल हुसैन, सीसीएल उप प्रबंधक (कार्मिक) आशीष कच्छप , ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर बोर्ड के अधिकारी रमेश सचदेवा और टी.वी. सुब्रमण्यम उपस्थित रहे. (पढ़ें, लातेहार">https://lagatar.in/latehar-district-senior-cricket-tournament-will-be-inaugurated-on-march-13/">लातेहार

: डिस्ट्रिक्ट सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन 13 मार्च को)

क्रिकेट टूर्नामेंट ये टीम ले रही हैं भाग 

AIPS T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एयर इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, भारत संचार निगम लिमिटेड, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, नैवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन लिमिटेड, कोल इंडिया लिमिटेड, माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मेकॉन, महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड, इंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाजेशन और भारतीय रिजर्व बैंक की टीम हिस्सा लेंगी. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-prerana-branch-organized-cow-diet-program/">कोडरमा

: प्रेरणा शाखा ने गौ आहार कार्यक्रम का किया आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही