Search

 
 
 

AIPS T20 क्रिकेट टूर्नामेंट : बैंक ऑफ बड़ौदा चैंपियन, आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर एयर इंडिया को 3 विकेट से हराया

 
Ranchi : शनिवार को एआईपीएस टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बैंक ऑफ बड़ौदा और एयर इंडिया के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में बैंक ऑफ बड़ौदा ने आखिरी ओवर में 19 रन मारकर खिताब अपने नाम किया. सीसीएल की मेजबानी में 13 मार्च से शुरू हुए ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर क्रिकेट टूर्नामेंट में 13 टीमों ने भाग लिया. शनिवार को इसका समापन हुआ.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/12-3.jpeg"

alt="" width="1599" height="1200" />

मेकॉन स्टेडियम में हुआ फाइनल मुकाबला

रांची के मेकॉन स्टेडियम में फाइनल मुकाबला एयर इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच खेला गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एयर इंडिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 172 रनों का स्कोर खड़ा किया. एयर इंडिया की ओर से ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए डोबाल एकांश ने सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 32 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली. वहीं युगल सैनी 34, सुमित माथुर 33 और मयंक रावत ने 31 रनों के योगदान दिया. बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से क्रुशांग पटेल ने तीन विकेट झटके.

अंतिम गेंद में छक्के के साथ लक्ष्य को हासिल किया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंक ऑफ बड़ौदा की टीम ने मैच की अंतिम गेंद में छक्के के साथ लक्ष्य को हासिल किया और 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए. टीम की ओर से सर्वाधिक रोहन कदम ने 44 रनों की पारी खेली. जीत के हीरो रहे अक्षय और वरुण सूद ने आखिरी ओवरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई. आखिरी गेंद पर 4 रनों कि दरकार थी. अक्षय ने मिड ऑफ में छक्के के साथ मैच को समाप्त किया. अक्षय ने 8 गेंद में 22 रन और वरुण सूद ने 12 गेंद में 20 रन की पारी खेली. इस दौराने दोनो ने 2-2 गंगनचुंबी छक्के भी लगाए.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/13.jpeg"

alt="" width="1599" height="1200" />
मैन ऑफ दा मैच का खिताब अक्षय को मिला
  • बेस्ट बैट्समैन का खिताब बैंक ऑफ बड़ौदा के आकाश आनंद को मिला.
  • बेस्ट बॉलर का खिताब बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रुसांग पटेल को मिला.
  • बेस्ट फील्डर एयर इंडिया के लक्ष्य मिला.
  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रोहन कदम, बैंक ऑफ बड़ौदा को मिला.
इसे भी पढ़ें – 20">https://lagatar.in/jharkhand-rjd-state-executive-meeting-on-march-20-in-charge-jayaprakash-narayan-will-be-present/">20

मार्च को झारखंड राजद की राज्य कार्यकारिणी की बैठक, प्रभारी जयप्रकाश नारायण रहेंगे मौजूद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही