Search

 
 
 

धनबाद होकर चलेगी जयपुर-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन

 
Dhanbad : रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए जयपुर से शालीमार के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन धनबाद होकर चलेगी. जयपुर-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन 29 मई को एक ट्रिप चलेगी. ट्रेन नंबर 09741 जयपुर-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन 29 मई सोमवार को जयपुर से सुबह 11:35 बजे खुलेगी. अगले दिन 30 मई को यह सुबह 8 बजे कोडरमा व सुबह 10 बजे धनबाद पहुंचेगी. ट्रेन के शालीमार पहुंचने का समय शाम 4 बजे है.

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव 

जयपुर-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन का बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा आगरा फोर्ट, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान, दानाकुनी रेलवे स्टेशनों पर ठहराव होगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-discrimination-with-unorganized-laborers-in-railways-service-time-is-also-not-fixed-ashok/">धनबाद

: रेलवे में असंगठित मजदूरों के साथ भेदभाव, सेवा का समय भी तय नहीं- अशोक  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही