Search

 
 
 

सावित्रीबाई फुले जयंती पर ऐपवा ने बहनापा सप्ताह की शुरुआत की

परिचर्चा में शामिल वक्ताओं ने देश में बढ़ती बलात्कार की संस्कृति,  महिलाओं के लिए मुफ्त शिक्षा की मांग सहित सभी धर्मों की महिलाओं के सम्मान व अधिकारों के मुद्दे पर विचार रखे.
 

 Ranchi :  अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) द्वारा आज महेंद्र सिंह भवन, चर्च रोड में भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर 3 से 9 जनवरी तक चलने वाले बहनापा सप्ताह की शुरुआत की गयी. इस अवसर पर परिचर्चा का आयोजन किया गया.  साथ ही महान आदिवासी नेता जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनाई गयी.

 

परिचर्चा में शांति सेन,  ऐति तिर्की, गीता गाड़ी, प्रियंका, कंचन उरांव, सपना गाड़ी, नीलम केवट, लेलो उरांव, चांदों तिर्की, सुनीता तिर्की, सुमी उरांव, मीनू शाहा, सुषमा गाड़ी, मेवा लकड़ा, संगीता कच्छप, सलोनी केवट, संभवी, नंदिता भट्टाचार्य सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया.

 

भाकपा (माले) के राज्य सचिव मनोज भक्त, शुवेंदु सेन, अनंत प्रसाद गुप्ता, विजय कुमार, पंकज, निखिल, आरएन सिंह, मोहन दत्त सहित अन्य  शामिल हुए.

 

परिचर्चा में शामिल वक्ताओं ने देश में बढ़ती बलात्कार की संस्कृति,  महिलाओं के लिए मुफ्त शिक्षा की मांग सहित सभी धर्मों की महिलाओं के सम्मान व अधिकारों के मुद्दे पर विचार रखे.  

 

परिचर्चा में कहा गया कि वर्तमान सत्ता संविधान को नजरअंदाज कर मनुस्मृति को थोपने की कोशिश कर रही है, जिससे महिलाओं के अधिकारों पर हमला हो रहा है.

 

ऐपवा ने घोषणा की कि बहनापा सप्ताह के दौरान इन मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा.  महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क व संवाद किया जायेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही