Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एयर चीफ मार्शल ने पूर्वी लद्दाख के पास चीनी विमानों की तैनाती पर कहा, भारत हर खतरे से निपटने को तैयार

Advertisement
Advertisement
 NewDelhi :  चीन-पाकिस्तान की जुगलबंदी और दो मोर्चों पर युद्ध की आशंका के  बीच भारतीय वायुसेना  के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि चीन ने पूर्वी लद्दाख के पास तीन ठिकानों पर अपनी वायु सेना को तैनात किया है. साथ ही कहा कि इस साझेदारी से डरने की कोई बात नहीं है. हालांकि उनकी चिंता थी कि पश्चिमी तकनीक पाकिस्तान से चीन तक जा रही है.  साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि पाकिस्तान और पीओके में हवाई क्षेत्र में चिंता करने जैसा कुछ नहीं है. इसे भी पढ़े  : धर्मांतरण">https://lagatar.in/conversion-racket-up-ats-raided-many-areas-of-delhi-shaheen-bagh-raided-kalim-siddiquis-office-too/">धर्मांतरण

रैकेट : यूपी एटीएस ने दिल्ली शाहीन बाग के कई इलाकों में छापा मारा, कलीम सिद्दीकी के कार्यालय पर भी रेड

पाकिस्तान और पीओके में हवाई क्षेत्रों से  चिंतित होने की जरूरत नहीं

एयर चीफ का बयान सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे द्वारा सभी पूर्वी लद्दाख और उत्तरी मोर्चे पर चीन द्वारा काफी संख्या में सैनिकों को तैनात करने पर अलर्ट जारी करने के तीन दिन बाद आया है.  इस क्रम में एयर चीफ मार्शल चीफ ने कहा, हमें पाकिस्तान और पीओके में हवाई क्षेत्रों से ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे छोटे स्ट्रिप्स हैं जहां से कुछ हेलीकॉप्टर ही उड़ान भर सकते हैं. इसे भी पढ़े  : लखीमपुर">https://lagatar.in/lakhimpur-kheri-violence-congress-leader-priyanka-arrested-pac-guest-house-made-temporary-jail/">लखीमपुर

खीरी हिंसा : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी गिरफ्तार, पीएसी गेस्ट हाउस बना अस्थाई जेल

चीन ने पूरे पूर्वी लद्दाख में बड़ी संख्या में तैनाती की है

इससे पहले जनरल नरवणे ने कहा था कि चीन ने पूरे पूर्वी लद्दाख में बड़ी संख्या में तैनाती की है. हालांकि, सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि भारत भी हर खतरे से निपटने के लिए तैयार हो रहा है. उन्होंने 13 दौर की बैठक में हालात बेहतर होने की उम्मीद जताई है. साथ ही उन्होंने जानकारी दी थी कि पाकिस्तान की तरफ से भी दो बार सीजफायर उल्लंघन हुआ है. शनिवार को जनरल नरवणे ने कहा था, चीन ने हमारे पूर्वी कमान और पूर्वी लद्दाख और उत्तरी मोर्चे पर काफी तैनाती की है. अग्रिम मोर्चों पर हुई उनकी तैनाती वास्तविक रूप से हमारे लिए चिंता का विषय है. उन्होंने कहा था,  हम उनकी सभी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं. हमें मिली जानकारी के आधार पर हम भी इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ सैनिकों में भी बराबर का इजाफा कर रहे हैं, जो किसी भी खतरे का सामना करने के लिए जरूरी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही